बरेली में सैनिटाइजेशन के लिए रात में उतरी निगम की टीमें, 11 छोटी और सात बड़ी मशीनों से हो रहा छिड़काव

कोविड संक्रमण को कम करने के लिए नगर निगम ने सैनिटाइजेशन रात में शुरू किया है। निषेधाज्ञा लागू होने के बाद निगम की टीम फील्ड में आ रही हैं। रविवार को खास अभियान चलाया जाएगा।शुक्रवार को नियमित संविदा और आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के जरिए शहर में अभियान चलाया गया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 04:30 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 04:30 PM (IST)
बरेली में सैनिटाइजेशन के लिए रात में उतरी निगम की टीमें, 11 छोटी और सात बड़ी मशीनों से हो रहा छिड़काव
संक्रमण बढ़ रहा है, इसलिए चार जोन में रात आठ बजे से शुरू होता है छिड़काव।

बरेली, जेएनएन। कोविड संक्रमण को कम करने के लिए नगर निगम ने सैनिटाइजेशन रात में शुरू किया है। निषेधाज्ञा लागू होने के बाद निगम की टीम फील्ड में आ रही हैं। रविवार को खास अभियान चलाया जाएगा।शुक्रवार को नियमित, संविदा और आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के जरिए शहर में अभियान चलाया गया। 35 छोटी मशीनों के साथ गली-मुहल्लों में सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक दो शिफ्ट में सैनिटाइजेशन कराया गया। इसके बाद रात में आठ बजे से 12 बजे तक सैनिटाइजेशन कराया गया। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद के मुताबिक सामान्य दिनों में शिफ्ट बनाकर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। रविवार को बंद हुए बाजार और अधिक संक्रमण कॉलाेनियों में सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी