Fight Against Covid 19 : जानिये बरेली में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए नगर निगम क्या कर रहा?

Fight Against Covid 19 बरेली के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए नगर निगम ने सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया है।इसे वृहद स्तर पर किया जा रहा है। नगर निगम ने बुधवार को कृष्णानगर रोड नंबर 7 पर पूरी कॉलोनी में सैनिटाइजर करवाया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 03:16 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 03:16 PM (IST)
Fight Against Covid 19 : जानिये बरेली में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए नगर निगम क्या कर रहा?
रक्षा स्वयं सहायता समूह की सुधा सक्सेना ने भी मदद की।

बरेली, जेएनएन।Fight Against Covid 19 : बरेली के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए नगर निगम ने सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया है।इसे वृहद स्तर पर किया जा रहा है। नगर निगम ने बुधवार को कृष्णानगर रोड नंबर 7 पर पूरी कॉलोनी में सैनिटाइजर करवाया। इसमें रक्षा स्वयं सहायता समूह की सुधा सक्सेना ने भी मदद की।

उन्होंने नगर निगम में बृजेश गौतम से व्हाट्सएप पर बोला था की कृष्णा नगर में पॉजिटिव केस आ रहे हैं। इसलिए यहां सैनिटाइजेेेशन होना जरूरी है।इस पर आज टीम कालोनी में पहुंची और सैनिटाइजेशन कराया।सुधा ने बताया कि वह शहर में लोग अपनी जिम्मेदारी समझते हुए यदि कार्य करेंगे तो एक दिन हम इस भयानक बीमारी से जीत जाएंगे। लोग अपने अपने मुहल्ले की जिम्मेदारी ले सकते हैं जब सरकार हमारा सपोर्ट कर रही है तो हमें भी उनका सपोर्ट करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी