Fight Against Covid 19 in Bareilly : कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए बढ़ा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, चिकित्सकों के मोबाइल नंबर किए जारी

Fight Against Covid 19 in Bareilly कोविड महामारी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ असहायों और संक्रमितों के लिए फिर आगे आया है। ब्रज प्रांत के शहरों के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पदाधिकारियों के दायित्व भी तय किए है। मदद के लिए मोबाइल नंबर जारी हुए हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 02:40 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 02:40 PM (IST)
Fight Against Covid 19 in Bareilly : कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए बढ़ा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, चिकित्सकों के मोबाइल नंबर किए जारी
ब्रज प्रांत के सभी जिलाें में कार्यकर्ताओं के लिए तय किए।

बरेली, जेएनएन। Fight Against Covid 19 in Bareilly : कोविड महामारी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ असहायों और संक्रमितों के लिए फिर आगे आया है। ब्रज प्रांत के शहरों के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पदाधिकारियों के दायित्व भी तय किए है। मदद के लिए मोबाइल नंबर जारी हुए हैं। कोविड मरीजों की मदद के लिए बरेली के बंद चल रहे शिशु मंदिर विद्यालयों को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील करने की तैयारी है। संघ के विभाग प्रचार आनंद ने जिलाधिकारी नितीश कुमार से मुलाकात करके 300 बेड अस्पताल में स्टाफ कमी के चलते स्वयंसेवकों को बतौर वॉलियंटर मदद देने के लिए कहा है।

कोविड की पहली लहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने असहायों की मदद के लिए घर-घर भोजन और दवा पहुंचाई थी। हाईवे पर प्रवासियों के लिए भोजन के स्टॉल और लंगर व्यवस्था करवाई। मदद के भरोसे ही लोग अपने घरों तक पहुंच सके। अब कोविड की दूसरी लहर में आरएसएस फिर मदद के हाथ आगे बढ़ा रहा है। शहर के सरकारी डेडीकेडेट अस्पताल 300 बेड में स्टाफ की किल्लत है।

कोविड के सबसे अधिक मरीज वहीं भर्ती होते हैं और इलाज पाते हैं। अब गुरुवार से विटामिन सी वाले फल और पानी की व्यवस्था आरएसएस की तरफ से अस्पताल में रहेगी। डीएम अनुमति के बाद स्वयंसेवक वॉलियंटर की तरह अस्पताल में काम करेंगे।ब्रज प्रांत में कोविड मदद के लिए बरेली के प्रभारी सह विभाग संचालक अतुल खंडेलवाल को शहर और विभाग कार्यवाह शशांक भाटिया को देहात की जिम्मेदारी सौंपी गई है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक आनंद ने बताया कि कोविड संक्रमण में आरएसएस पूरी ताकत से असहाय और संक्रमितों के परिवारों की मदद के लिए प्रयास कर रहा है। हम डीएम से भी मिले। आइसालेशन वार्ड भी तैयार करवा रहे हैं। 

एक फोन पर पहुंचा आक्सीमीटर, थर्मामीटर

चौपुला पर एक परिवार ने विभाग प्रचारक के नंबर पर मदद के लिए फोन किया। परिवार असहाय था। उनके परिवार के दो सदस्य होम आइसोलेशन में थे। इसलिए आक्सीमीटर, थर्मामीटर और फल घर तक पहुंचाए गए।

दवा चाहिए, फोन आते ही मदद पहुंची

सुभाषनगर में एक परिवार के मुखिया की कोविड संक्रमित हो गए। आजीविका का संकट खड़ा हुआ। उन्होंने स्वयंसेवक से संपर्क किया। जिसके बाद उनके घर में राशन पहुंचाया गया। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे थे। घर के मुखिया होम आइसोलेशन में हैं।

वैक्सीनेशन के लिए घर-घर पत्रक पहुंचा रहे स्वयंसेवक

चिकित्सकों के मोबाइल नंबर होम आइसोलेशन में इलाज करवा रहे कोविड मरीजों के लिए जारी किए गए हैं। घर-घर भोजन पहुंचाने की तैयारी भी स्वयंसेवक कर रहे है। इंटरनेट मीडिया के जरिये नंबर व कार्यकर्ताओं की जानकारी को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं, वैक्सीन लगवाने के लिए भी घर-घर स्वयं सेवक पहुंचकर पत्रक वितरण कर रहे है।

बरेली के लिए मिला प्रभार

शहर : अतुल खंडेलवाल, सह विभाग संचालक - 8194949777

देहात : शशांक भाटिया, विभाग कार्यवाह - 9456208145

दायित्व तय हुए, नंबर जारी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ब्रज प्रांत के लिए कोविड सहायता के दायित्व तय किया गया। आगरा में विभाग संघचालक भवेंद्र, विभाग कार्यवाहक पंकज, महानगर संपर्क प्रमुख अनिल, चंद्रनगर में सह विभाग कार्यवाह ब्रजेश, मैनपुरी में विभाग प्रचार प्रमुख अवधेश, विभाग संयोजक पर्यावरण सौरभ उपाध्याय, शाहजीपुर मेें महानगर कार्यवाह धमेंद्र, पीलीभीत में विभाग संघचालक ओम प्रकाश, बरेली में सह विभाग संघ चालक अतुल खंडेलवाल, विभाग कार्यवाह शंशाक भाटिया, बदायूं में विभाग कार्यवाह सत्यप्रकाश, एटा में विभाग कार्यवाह सौरभ, जिला कार्यवाह संजीव, हरिगढ़ में सह विभाग संघचालक ललित, सह जिला कार्यवाह उमाशंकर, मथुरा में विभाग कार्यवाह संजय को दायित्य दिए गए है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जारी किए डॉक्टर के नंबर

रुचिन अग्रवाल - बाल रोग - 9837088840 - सुबह 9-10

सचिन अग्रवाल - मेडिसिन - 9917088842 - दाेपहर 2-3

डॉ. विवेक मिश्रा - क्रिटिकल केयर - 9917055099 - शाम 5-7

डॉ. विमल भारद्वाज - क्रिटिकल केयर - 8449026666 - शाम 4-6

डॉ राघवेंद्र शर्मा - हड्डी रोग - 9897746583 - शाम 6-10

डॉ. विनोद पागरानी - हड्डी रोग - 9412885815 - शाम 6-7

डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी - हड्डी रोग - 9837087121 - दोपहर 1-2

डॉ. अनूप अग्रवाल - ईएनटी - 8077545100 - शाम 5-7

डॉ. हिमांशू अग्रवाल - जनरल सर्जन - 9837548388 - दोपहर 11-3

डाॅ. विकास शर्मा - होम्योपैथिक - 9719033003 - दोपहर 2-4

डाॅ. शांतुल्य गुप्ता - आयुर्वेदिक - 9410082713 - शाम 5-7

डॉ. अमित राठौर - नेत्र राेग - 7830690364 - दोपहर 1-3

डॉ. चंचल गंगवार - दंत रोग - 9027094243 - दोपहर 3-4

डॉ. अतुल शर्मा - दंत रोग - 9634060225 - दोपहर 12-4

chat bot
आपका साथी