Fight Against Covid 19 in Bareilly : बरेली में कहीं भी सैनिटाइजेशन या सफाई करानी है तो इन नंबरों पर करें कॉल, नगर निगम ने जारी किए फोन नंबर

Fight Against Covid 19 in Bareilly कोविड संक्रमण से लड़ाई में लाेगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए नगर निगम ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। शहर में सैनिटाइजेशन और सफाई व्यवस्था के लिए जोनल कार्यालयों में प्रभारियों की सतर्क रहने के निर्देश जारी हुए हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 08:54 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 08:54 AM (IST)
Fight Against Covid 19 in Bareilly : बरेली में कहीं भी सैनिटाइजेशन या सफाई करानी है तो इन नंबरों पर करें कॉल, नगर निगम ने जारी किए फोन नंबर
कोविड को लेकर नगर निगम ने जारी की हेल्पलाइन

बरेली, जेएनएन : Fight Against Covid 19 in Bareilly : कोविड संक्रमण से लड़ाई में लाेगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए नगर निगम ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। शहर में सैनिटाइजेशन और सफाई व्यवस्था के लिए जोनल कार्यालयों में प्रभारियों की सतर्क रहने के निर्देश जारी हुए हैं। सैनिटाइजेशन कराने या साफ सफाई के लिए टोल फ्री 18001803817, टेलीफोन 0581-2550076 नंबर जारी किए हैं। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने जोनल कार्यालयों में हेल्प डेस्क स्थापित करवाई हैं। कंट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। टीम का गठन भी किया है जो आने वाली शिकायतों का निस्तारण कर उनकी रिपोर्ट देगी। निगम ने सैनिटाइजेशन के लिए शेड्यूल जारी किया है। कोविड संक्रमण की परेशानी होने पर सैनिटाइजेशन के लिए लोग सीधे भी हेल्पलाइन पर बता सकते हैं।

chat bot
आपका साथी