बरेली में दिल्ली, हरियाणा और महाराष्ट्र से आ रहे प्रवासियों को किया जाएगा क्वारंटाइन, प्रशासन ने तैयार करेगा सेंटर

दिल्ली हरियाणा और महाराष्ट्र से आने वाले प्रवासियों को क्वारंटाइन कराने के लिए प्रशासन क्वारंटाइन सेंटर तैयार करेगा। मीरगंज फतेहगंज पूर्वी और हरुनगला में क्वारंटाइन सेंटर बनाने की रुपरेखा तैयार हो गई है। डीएम नितीश कुमार ने क्वारंटाइन सेंटरों की स्थापना करने के निर्देश दिए हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 04:46 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 04:46 PM (IST)
बरेली में दिल्ली, हरियाणा और महाराष्ट्र से आ रहे प्रवासियों को किया जाएगा क्वारंटाइन, प्रशासन ने तैयार करेगा सेंटर
रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, हवाई हड्डा पर स्क्रीनिंग और सैपलिंग की व्यवस्था होगी।

बरेली, जेएनएन। दिल्ली, हरियाणा और महाराष्ट्र से आने वाले प्रवासियों को क्वारंटाइन कराने के लिए प्रशासन क्वारंटाइन सेंटर तैयार करेगा। मीरगंज, फतेहगंज पूर्वी और हरुनगला में क्वारंटाइन सेंटर बनाने की रुपरेखा तैयार हो गई है। डीएम नितीश कुमार ने राजस्व विभाग और स्वास्थ्य विभाग के शासनादेशों के अनुसार ही क्वारंटाइन सेंटरों की स्थापना करने के निर्देश दिए हैं।रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, हवाई हड्डा पर स्क्रीनिंग और सैपलिंग की व्यवस्था होगी। आक्सीजन की आपूर्ति देखने के लिए ड्रग इंस्पेटर सरकारी, निजी और मेडिकल कॉलेजों में निगरानी रखेंगे। आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन का कंट्रोल रूम बना दिया गया है। सूचनाएं गृह विभाग तक भेजी जाएगी। पुलिस लाइन में फागिंग होगी। कैंप लगाकर कोविड जांच करवाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी