Festival : नवरात्र पर एक घंटा पहले खुली रजिस्ट्री ऑफिस पर कातिबों की गद्दियां

घर खरीदने और फिर रजिस्ट्री करवाने के लिए लोग शुभ मुहुर्त का इंतजार करते है। नवरात्र के मौके पर लोगों की रजिस्ट्री के लिए आमद की संभावना में दफ्तर पर स्टाफ और कातिब (डीड राइटर) एक घंटा पहले ही पहुंच गए। गद्दियां समय से पहले खुली।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 11:15 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 01:53 PM (IST)
Festival :  नवरात्र पर एक घंटा पहले खुली रजिस्ट्री ऑफिस पर कातिबों की गद्दियां
Festival : नवरात्र पर एक घंटा पहले खुली रजिस्ट्री ऑफिस पर कातिबों की गद्दियां

बरेली, जेएनएन। घर खरीदने और फिर रजिस्ट्री करवाने के लिए लोग शुभ मुहुर्त का इंतजार करते है। नवरात्र के मौके पर लोगों की रजिस्ट्री के लिए आमद की संभावना में दफ्तर पर स्टाफ और कातिब (डीड राइटर) एक घंटा पहले ही पहुंच गए। गद्दियां समय से पहले खुली। अंदेशा है कि शाम तक बम्पर रजिस्ट्री होंगी।

एआइजी स्टाम्प बीसी सिंह के मुताबिक नवरात्र और धनतेरस के त्योहार पर अपेक्षाकृत अधिक रजिस्ट्री होती है। काम में व्यवधान न हो, इसलिए स्टाम्फ को सतर्क किया गया है। हालांकि ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट के स्लॉट की वजह से तयशुदा रजिस्ट्री की टाइमिंग पहले से फिक्स की गई है। कातिबों ने भी दस्तावेज तैयार पहले ही करवाए है।

इन सब तैयारियों के बीच भौतिक स्टाम्प खत्म होना भी एक दिक्कत है।

ई-स्टाम्प पर पूरी तरह से निर्भरता हो चुकी है। पांच हजार, एक हजार और 100 रुपये के स्टाम्प खत्म हो चुके है। ई-स्टाम्प के जरिए ही रजिस्ट्री के कामकाज चल रहे हैं। कोषाधिकारी के मुताबिक स्टांप की डिमांड भेजी जा चुकी है, कानपुर से ही आपूर्ति नहीं हो रही। वहीं राजकीय कोषागार से फिलहाल समस्या का समाधान होने के संकेत नहीं हैं। अब ई-स्टाम्प को बढ़ावा देना है। जिससे ट्रांसपोर्टेशन और छपाई में लगने वाले खर्च बचाया जा सके।

chat bot
आपका साथी