महिला कांस्टेबल को दहेज के लिए पति ने किया प्रताड़ित

प्रेमनगर थाने में तैनात महिला कांस्टेबल रेनू ने बताया कि उसकी शादी 2015 विशाल से हुई ही थी। शादी के बाद से विशाल और ससुर समरपाल निवासी बाहुपुरा महलकी थाना कोतवाली देहात दहेज को लेकर परेशान प्रताड़ित करने लगे।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 09:37 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 09:37 PM (IST)
महिला कांस्टेबल को दहेज के लिए पति ने किया प्रताड़ित
दहेज के लिए पति और ससुर की प्रताड़ना से परेशान महिला कांस्टेबल ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

 बरेली, जेएनएन।  दहेज के लिए पति और ससुर की प्रताड़ना से परेशान महिला कांस्टेबल ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रेमनगर थाने में तैनात महिला कांस्टेबल रेनू ने बताया कि उसकी शादी 2015 विशाल से हुई थी। शादी के बाद से पति विशाल और ससुर समरपाल परेशान करने लगे। दोनों ही बाहुपुरा महलकी थाना कोतवाली देहात में रहते हैं। दहेज को लेकर दोनों रेनू को प्रताड़ित करने लगे। महिला कांस्टेबल का आरोप है कि पति उसका एटीएम तक अपने पास रखता था। जो भी तनख्वाह आती थी। सब अपने ऊपर खर्च कर डालता था और मुझे एक भी पैसा नहीं देता था। आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। एक बच्चा भी हुआ लेकिन दहेज मांगने की कहानी खत्म नहीं हुई। परेशान करना नहीं छोड़ा। पति पर आरोप है कि उसने बच्चा भी छीन लिया। शिकायत के बाद थाने के इंस्पेक्टर मनोज कुमार वर्मा ने उनके पति के साथ उनका समझौता कराया, लेकिन कुछ दिन बाद फिर महिला कांस्टेबल की पति ने पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी