टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से बढ़ जाएगा शुल्क, जानिए पहले से कितना ज्यादा देना पड़ेगा टैक्स

नए वित्तीय वर्ष में चमचमाती सड़कों पर यात्रा करने के लिए पहले से ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने टोल टैक्स में बढ़ोतरी कर दी है। एक अप्रैल से यात्रियों को अधिक टोल टैक्स चुकाना होगा।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 08:05 PM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 08:05 PM (IST)
टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से बढ़ जाएगा शुल्क, जानिए पहले से कितना ज्यादा देना पड़ेगा टैक्स
नए वित्तीय वर्ष में चमचमाती सड़कों पर यात्रा करने के लिए पहले से ज्यादा जेब ढीली करनी होगी।

 बरेली, जेएनएन।  नए वित्तीय वर्ष में चमचमाती सड़कों पर यात्रा करने के लिए पहले से ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने टोल टैक्स में बढ़ोतरी कर दी है। एक अप्रैल से यात्रियों को अधिक टोल टैक्स चुकाना होगा। 24 घंटे में वापसी करने पर उन्हें पहले की तरह छूट मिलेगी।

बरेली-दिल्ली हाइवे पर स्थित फतेहगंज पश्चिमी के टोल प्लाजा पर रोजाना करीब 12 हजार वाहनों की आवाजाही रहती है। दोनों ओर से वाहनों को निकालने के लिए वहां छह-छह लेन का टोल टैक्स बूथ बना है। दोनों ओर से चार-चार लेन पर फास्टैग से वाहनों को निकालने की व्यवस्था है। एक-एक लेन पर ऑटोमैटिक फास्टैग स्कैनर लगा है। दोनों ओर एक-एक लेन पर नकद में टैक्स चुकाकर वाहनों को निकाला जा रहा है। टोल प्लाजा के अधिकारियों के मुताबिक करीब 93 फीसद वाहनों में फास्टैग लगाया जा चुका है। जो बचे हैं, उनसे दोगुना टैक्स वसूलकर टोल प्लाजा से निकाला जाता है। अब एक अप्रैल से टोल टैक्स और बढ़ गया है। फास्टैग लगे वाहनों से नए रेट के लिए ही टैक्स काटा जाएगा। इसके साथ ही नकद में टैक्स देने वालों से नई दरों पर टैक्स वसूला जाएगा।

टोल प्लाजा पर नए टोल टैक्स के रेट 

वाहनों के प्रकार -                                                  पुराना टैक्स -       नया टैक्स        24 घंटे में वापसी

कार, जीप, वैन या हल्के वाहन -                                    130                135                      200

हल्के वाणिज्यिक व मालवाहक वाहन, मिनी बस              200               205                       310

बस या ट्रक ( दो धुरी)                                                   400               415                       620

भारी संनिर्माण मशीनरी, बहुधुरीय वाहन                         610                630                      940

बड़े आकार वाले सात से अधिक धुरी के वाहन                   800               815                      1225

क्या कहना है टोल प्लाजा अधिकारियों का

एनएचएआइ की ओर से टोल टैक्स के नए शुल्क की सूची प्राप्त हो गई है। एक अप्रैल से वाहनों से नई दरों के हिसाब से ही टोल टैक्स वसूला जाएगा। बिना फास्टैग लगे वाहनों से दोगुना टैक्स वसूल करेंगे।

श्यामवीर सिंह, मैनेजर, टोल प्लाजा

chat bot
आपका साथी