बरेली में भी मुरादनगर जैसी घटना के हालात, इस शवदाह गृह से दहशत में है लोग

गाजियाबाद के मुरादनगर में बीते दिनों हुई श्मशान घाट की घटना के बाद नगर निगम क्षेत्र के गांव महलऊ निवासी लोगों में भी डर बन गया है। गांव में बना शवदाह गृह काफी क्षतिग्रस्त होने के कारण वहां जाने से लोग घबराने लगे हैं।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 07:56 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 07:56 AM (IST)
बरेली में भी मुरादनगर जैसी घटना के हालात, इस शवदाह गृह से दहशत में है लोग
शवदाह गृह जर्जर, मुरादनगर जैसी घटना की आशंका

बरेली, जेएनएन। गाजियाबाद के मुरादनगर में बीते दिनों हुई श्मशान घाट की घटना के बाद नगर निगम क्षेत्र के गांव महलऊ निवासी लोगों में भी डर बन गया है। गांव में बना शवदाह गृह काफी क्षतिग्रस्त होने के कारण वहां जाने से लोग घबराने लगे हैं। शवदाह गृह काफी जर्जर हो चुका है। वह कभी भी गिर सकता है। लोगों ने उसे ठीक कराने की मांग की है।

कुछ दिनों पहले गाजियाबाद जिले के मुरादनगर के श्मशान घाट परिसर में गैलरी की छत गिर गई थी। हादसे में कई लोगों की जान गई थी। नगर निगम सीमा में शामिल वार्ड 51 के महलऊ गांव में विधायक निधि से बना श्मशान घाट भी जर्जर हो गया है। बीम झुक गई और जगह-जगह दरारें आना शुरू हो गए है। इसके लिंटर और पिलर कमजोर हो चुके हैं।

इस वजह से ग्रामीणों में डर बना रहता है। लोगों में मुरादनगर जैसी घटना होने की आशंका बनी रहती हैं। ऐसे में अब कोई भी अंदर नहीं जाना चाहता है। मुख्य अभियंता बीके सिंह ने बताया कि गांव महलऊ में शवदाह गृह जर्जर हालत में होने की सूचना मिली है। लोगों ने बताया है कि उसके पिलर में दरारें आ गई हैं। इंजीनियरों से जांच रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद उसकी मरम्मत कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी