राष्ट्रीय जल और रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित हो चुके IAS मानवेंद्र सिंह बने बरेली के डीएम

New Bareilly DM IAS Manvendra Singh उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार रात बरेली के जिलाधिकारी समेत 10 जिलों मेंं नए डीएम की तैनाती की है। बरेली में डीएम की जिम्मेदारी अब आइएएस मानवेंद्र सिंह को दी गई है। इससे पहले मानवेंद्र सिंह फर्रुखाबाद के डीएम थे।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 12:02 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 12:02 AM (IST)
राष्ट्रीय जल और रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित हो चुके IAS मानवेंद्र सिंह बने बरेली के डीएम
बरेली के नए डीएम मानवेंद्र सिंह की फाइल फोटो।

बरेली, जेएनएन। New Bareilly DM IAS Manvendra Singh : उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार रात बरेली के जिलाधिकारी समेत 10 जिलों मेंं नए डीएम की तैनाती की है। बरेली में डीएम की जिम्मेदारी अब आइएएस मानवेंद्र सिंह को दी गई है। इससे पहले मानवेंद्र सिंह फर्रुखाबाद के डीएम थे। वहीं मौजूदा बरेली डीएम नितीश कुमार को अयोध्या की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा शासन ने चार जिलों के डीएम को प्रतिक्षारत कर दिया है। शासन की ताजा जारी तबादला सूची में एक पीसीएस अधिकारी का नाम भी शामिल है। इसके साथ ही सात जिलों के एसएसपी/एसपी भी बदले गए हैं। इनमें आगरा के एसएसपी मुनिराज का नाम भी शामिल है।

बरेली के नए डीएम तैनात किए गए मानवेंद्र सिंह पहले भी यहां पर काम कर चुके हैं। वे बरेली में एडीएम प्रशासन रह चुके हैं। मानवेंद्र सिंह औरैया के विधूना में ग्राम तिलकपुर कैथावा के रहने वाले हैं। विधूना क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गजेंद्र सिंह के वे पुत्र हैं। पीसीएस से प्रोन्नति प्राप्त 2010 बैच के आइएएस अधिकारी मानवेंद्र सिंह ललितपुर वफर्रुखाबाद के डीएम रह चुके हैं। उन्हें केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें यह पुरस्कार ललितपुर में ओडी नदी को पुनर्जीवित करने और जल स्रोतों के पुनरुद्धार के लिए दिया गया था। मानवेंद्र सिंह को एशिया का नोबेल कहा जाने वाला रेमन मैग्सेसे पुरस्कार भी मिल चुका है।

इससे पहले वह विशेष सचिव स्वास्थ्य, ग्रेटर नोएडा व मथुरा विकास प्राधिकरण के सीईओ, मेरठ में एडीएम सिटी, बरेली व फिरोजाबाद में एडीएम प्रशासन और चित्रकूट धाम में अपर आयुक्त पद पर भी तैनात रह चुके हैं। मानवेंद्र सिंह की एक कविता ''आस्तीन के सांप दिखाई नहीं देते महसूस किए जाते हैं, बहुत करीब होने का एहसास भी दिलाते हैं, इनके दंश से मरता नहीं कोई लेकिन, जख्म बहुत गहरे दे जाते हैं'' काफी चर्चित रही। जिसे वह कई मंचों पर पढ़ चुके हैं। मानवेंद्र सिंह उप्र प्रमोटी आइएएस यूनियन के अध्यक्ष भी हैं।

chat bot
आपका साथी