किसान परंपरागत खेती के अलावा अन्य फसलें भी करें: मेनका

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने कहा कि मौजूदा दौर में किसान परंपरागत खेती के अलावा अन्य किस्म की फसलों का उत्पादन कर अपनी आय बढाएं।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 03:29 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 03:29 PM (IST)
किसान परंपरागत खेती के अलावा अन्य फसलें भी करें: मेनका
किसान परंपरागत खेती के अलावा अन्य फसलें भी करें: मेनका
पीलीभीत(जेएनएन)। शहर के रामलीला मैदान पर कृषि विभाग की ओर से आयोजित किसान मेला के शुभारंभ के मौके पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने कहा कि मौजूदा दौर में किसान परंपरागत खेती के अलावा अन्य किस्म की फसलों का उत्पादन कर अपनी आय बढाएं। उन्होंने खासकर मशरूम उत्पादन पर जोर दिया। ग्रामीण महिलाएं जलकुंभी का सदुपयोग कर बैग, चटाई आदि बनाकर अपनी आय बढ़ा सकती हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं पर भी फोकस किया। केंद्रीय मंत्री ने मेलास्थल पर लगे स्टालों का मुआयना किया। 
chat bot
आपका साथी