Farmers Movement : गाजीपुर बार्डर पर किसान आंदोलन को धार देंगे बदायूं के किसान, उद्यैती से भाकियू का जत्था रवाना

भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना के नेतृत्व में किसान आंदाेलन को धार देने जिले के कार्यकर्ता गाजीपुर बार्डर पहुंचे। वहां यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत से मुलाकात कर बदायूं के संगठन को मजबूत करने के लिए वार्ता की।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 05:23 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 05:23 PM (IST)
Farmers Movement : गाजीपुर बार्डर पर किसान आंदोलन को धार देंगे बदायूं के किसान, उद्यैती से भाकियू का जत्था रवाना
Farmers Movement : गाजीपुर बार्डर पर किसान आंदोलन को धार देंगे बदायूं के किसान

बरेली, जेएनएन। भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना के नेतृत्व में किसान आंदाेलन को धार देने जिले के कार्यकर्ता गाजीपुर बार्डर पहुंचे। वहां यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत से मुलाकात कर बदायूं के संगठन को मजबूत करने के लिए वार्ता की।

मंडल प्रवक्ता ने बताया कि किसान आंदोलन को तेजी लाने के लिए की मीडिया हाउस में मीटिंग हुई। सदर तहसील अध्यक्ष नूरुद्दीन व जिला प्रवक्ता नरेंद्र कुमार सक्सेना के साथ पदाधिकारियों से वार्ता की।मंडल प्रवक्ता ने कहा अब निरंतर जत्थे यहां पहुंचते रहेंगे। उघैती से जिला महासचिव रामाशंकर शंखधार के नेतृत्व में जत्था रवाना हो चुका है।

युवा जिलाध्यक्ष अमरपाल सिंह यादव, वयोवृद्ध वरिष्ठ नेता झाझन सिंह भी शामिल हैं। मंडल प्रवक्ता ने प्रदेश प्रमुख महासचिव चौधरी बृजेंद्र सिंह यादव से भी बदायूं में संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की। इस दौरान वरिष्ठ नेता पंडित राम कुमार शर्मा, नेत्रपाल सिंह, शिवदयाल सागर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी