Farmers Movement News : सीएम के निर्देश पर गणतंत्र दिवस में ट्रैक्टर परेड का बरेली मंडल में अलर्ट

Farmers Movement News आंदोलन कर रहे किसानों ने गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों से दिल्ली की तरफ मूवमेंट होने का अंदेशा देखते हुए बरेली मंडल के चार जिलों में भी अलर्ट घाेषित किया गया है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 09:37 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 09:37 AM (IST)
Farmers Movement News : सीएम के निर्देश पर गणतंत्र दिवस में ट्रैक्टर परेड का बरेली मंडल में अलर्ट
Farmers Movement News : सीएम के निर्देश पर गणतंत्र दिवस में ट्रैक्टर परेड का बरेली मंडल में अलर्ट

बरेली, जेएनएन। Farmers Movement News : आंदोलन कर रहे किसानों ने गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों से दिल्ली की तरफ मूवमेंट होने का अंदेशा देखते हुए बरेली मंडल के चार जिलों में भी अलर्ट घाेषित किया गया है। गणतंत्र दिवस को लेकर शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों के साथ बैठक की।

इसमें मुख्यमंत्री का जोर गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा-व्यवस्था पुख्ता करने को लेकर रहा। कहा कि हर हाल में सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध कर लें। उनका जोर किसानों पर भी रहा। कहा कि किसान आंदोलन को लेकर सतर्कता बरती जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही हुई तो उसके लिए सीधे तौर पर अफसर जिम्मेदार होंगे। एनआइसी में हुई बैठक में कमिश्नर रणवीर प्रसाद, एडीजी अविनाश चंद्र, डीएम नितीश कुमार, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी