लखीमपुर खीरी कांड काे लेकर पीलीभीत के इस गांव में होगी किसान न्याय महापंचायत, जुटेंगे कई गांवों के किसान

Kisan Nyay Panchayat News पीलीभीत के पूरनपुर में लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुई घटना को लेकर पूरनपुर में 14 नवंबर को किसान न्याय महापंचायत का आयोजन होगा। इसमें कई किसान नेता जुटेंगे। पदाधिकारियों ने इसको सफल बनाने के तैयारी शुरू कर दी है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 10 Nov 2021 04:53 PM (IST) Updated:Wed, 10 Nov 2021 04:53 PM (IST)
लखीमपुर खीरी कांड काे लेकर पीलीभीत के इस गांव में होगी किसान न्याय महापंचायत, जुटेंगे कई गांवों के किसान
लखीमपुर खीरी कांड काे लेकर पीलीभीत के इस गांव में होगी किसान न्याय महापंचायत,

बरेली, जेएनएन। Kisan Nyay Panchayat News: पीलीभीत के पूरनपुर में लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुई घटना को लेकर पूरनपुर में 14 नवंबर को किसान न्याय महापंचायत का आयोजन होगा। इसमें कई किसान नेता जुटेंगे। पदाधिकारियों ने इसको सफल बनाने के तैयारी शुरू कर दी है।

भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुखजीत सिंह औलख ने बताया कि पीलीभीत रोड स्थित गुरुद्वारा हरसिंहपुर के पास लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुई घटना को लेकर किसान न्याय महापंचायत का आयोजन 14 नवंबर को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस महापंचायत में किसान नेता सुरजीत सिंह फूल, हरपाल सिंह बुलारी और गुरनाम सिंह चढ़ूनी पहुंचेंगे जो किसानों को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस न्याय पंचायत के जरिये मांग की जाएगी कि मंत्री रहते हुए तिकुनिया कांड की वारदात की जांच ठीक से नहीं हो सकेगी और किसानों को न्याय नहीं मिलेगा। मंत्री पद से हटाए जाने के बाद ही ठीक से जांच हो सकेगी। उन्होंने बताया इस न्याय महापंचायत को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभी पदाधिकारी पूरी तरह से इस किसान न्याय महापंचायत को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी