टोकन के लिए 'लाइन में किसान'

क्रय केंद्रों पर धान की तौल को लेकर मारामारी मची हुई है। गुरुवार को तौल को लेकर टोकन पाने के लिए बड़ी संख्या में किसान नवाबगंज स्थित उपमंडी स्थल पहुंचे तो वहां अफरातफरी मच गई। एसडीएम वेदप्रकाश मिश्रा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 02:03 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 02:03 AM (IST)
टोकन के लिए 'लाइन में किसान'
टोकन के लिए 'लाइन में किसान'

बरेली, जेएनएन : क्रय केंद्रों पर धान की तौल को लेकर मारामारी मची हुई है। गुरुवार को तौल को लेकर टोकन पाने के लिए बड़ी संख्या में किसान नवाबगंज स्थित उपमंडी स्थल पहुंचे तो वहां अफरातफरी मच गई। एसडीएम वेदप्रकाश मिश्रा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। किसानों को टोकन बंटवाए। उपमंडी स्थल में पांच धान क्रय केन्द्र खोले गए हैं। केंद्रों पर धान की तौल धीमी गति से चल रही है। कई दिनों से किसान धान लेकर क्रय केंद्र पर डेरा डाले हुए हैं।

chat bot
आपका साथी