Fake Remdesivir Injection Case News : नकली रेमडेसिवर के मामले में जांच को नोएडा जाएगी पुलिस, बरेली में 90 हजार रुपए का बिका था नकली इंजेक्शन

Fake Remdesivir Injection Case Update News फतेहगंज पश्चिमी में नकली रेमडेसिवर इंजेक्शन पकड़ने जाने के मामले में जांच के लिए पुलिस अब नोएडा पहुंचेगी। पूछताछ में सामने आया था कि बेचा गया इंजेक्शन अमरोहा से लाया गया था।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 10:05 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 10:05 AM (IST)
Fake Remdesivir Injection Case News : नकली रेमडेसिवर के मामले में जांच को नोएडा जाएगी पुलिस, बरेली में 90 हजार रुपए का बिका था नकली इंजेक्शन
Fake Remdesivir Injection Case News : नकली रेमडेसिवर के मामले में जांच को नोएडा जाएगी पुलिस

बरेली, जेएनएन। Fake Remdesivir Injection Case Update News : फतेहगंज पश्चिमी में नकली रेमडेसिवर इंजेक्शन पकड़ने जाने के मामले में जांच के लिए पुलिस अब नोएडा पहुंचेगी। पूछताछ में सामने आया था कि बेचा गया इंजेक्शन अमरोहा से लाया गया था। अमरेाहा के व्यक्ति नोएडा से खरीदारी की थी। लिहाजा, पुलिस अब नोएडा पहुंचेगी।

मामला नौ जून को सामने आया था। फतेहगंज पश्चिमी के मुहल्ला साहूकारा के रहने वाले संस्कार अग्रवाल के पिता मनोज कुमार अग्रवाल 19 अप्रैल को कोविड पाजिटिव हो गए थे। 26 अप्रैल को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराय गया। संचालकों ने संस्कार से रेमेडेसिवर इंजेक्शन लाने की बात कही। इस पर उन्होंने फतेहगंज पश्चिमी के मनोहर मेडिकल हाल के संचालक अनमोल और प्रियांक अग्रवाल से संपर्क किया।

एक वायल की कीमत उसे 45 हजार रुपये बताई गई। संस्कार ने 90 हजार में दो वायल लिए। इंजेक्शन लगने के बाद भी उनकी पिता की हालत में सुधार न हुआ। 12 मई को उनकी मौत हो गई। इंजेक्शन के नकली होने की बात कह उन्होंने एसएसपी से शिकायत की। जांच में इंजेक्शन नकली पाया गया था जिसके बाद मेडिकल संचालक पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

chat bot
आपका साथी