सड़क पर दिखी सपाइयों की गुटबाजी, महानगर अध्यक्ष के संबोधन पर जिला महासचिव ने जताया एतराज

प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था लचर बताते हुए प्रदर्शन करने सड़क पर उतरी समाजवादी पार्टी की जिला इकाई में सोमवार को एक बार फिर गुटबाजी दिखी। दरअसल सपा जिलाध्यक्ष कोरोना संक्रमित होने के कारण प्रदर्शन में मौजूद नहीं थे।

By Edited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 02:50 AM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 01:51 PM (IST)
सड़क पर दिखी सपाइयों की गुटबाजी, महानगर अध्यक्ष के संबोधन पर जिला महासचिव ने जताया एतराज
सपाइयों के विरोध प्रदर्शन में नजर आई गुटबाजी

बरेली, जेएनएन । प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था लचर बताते हुए प्रदर्शन करने सड़क पर उतरी समाजवादी पार्टी की जिला इकाई में सोमवार को एक बार फिर गुटबाजी दिखी। दरअसल, सपा जिलाध्यक्ष कोरोना संक्रमित होने के कारण प्रदर्शन में मौजूद नहीं थे। वहीं, जिला महा सचिव सत्येंद्र यादव पार्टी कार्यालय में कक्ष के अंदर ज्ञापन की तैयारी कर रहे थे। तभी बाहर महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने संबोधन शुरू कर दिया। नारेबाजी सुनकर महासचिव बाहर आए तो उन्होंने एतराज जताया।

इसके बाद सभी कलक्ट्रेट पहुंचे, वहां राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था एकदम ध्वस्त है। जिला महासचिव सतेंद्र यादव ने कहा प्रदेश में बेलगाम अपराध और बेखौफ अपराधी सत्ता संरक्षण में पल रहे हैं। पूर्व मंत्री अताउर्रहमान ने कहा कि महिलाओं की ¨जदगी असुरक्षित है। पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इस दौरान महिपाल यादव, सतेंद्र ¨सह यादव, कदीर अहमद, जफर बेग, इकबाल रजा, गौरव सक्सेना, नरेश पाल, विशाल सागर, रविंदर यादव, मयंक शुक्ला मोंटी, सूरज यादव, रईस मियां आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी