बरेली में बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान के लिए मुआवजे की शुरू हुई कवायद, हो रहा सर्वे, जुटाया जा रहा किसानों का आंकड़ा
Damage Compensation Survey in Bareilly झमाझम बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई को शासन के निर्देश पर कृषि विभाग और राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। बरेली में किसानों की भूमि का रिकार्ड जुटाया जा रहा है।
बरेली, जेएनएन। Damage Compensation Survey in Bareilly : झमाझम बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई को शासन के निर्देश पर कृषि विभाग और राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। बरेली में किसानों की भूमि का रिकार्ड जुटाया जा रहा है। खतौनी, आधार कार्ड और बैंक पासबुक दस्तावेज भी जमा कराए जाने लगे हैं। गांव गांव सर्वे कार्य शुरू कराया गया है।
पिछले दिनों हुई मूसलधार बारिश और तीसरे दिन आई भीषण बाढ़ ने ऐसी तबाही मचाई किसानों की मेहनत को एक ही पल में बर्बाद कर दिया। हजारों बीघा जमीन बाढ़ के आवेश में समा गई। जो धान कटे पड़े थे, वह बह गए। जो फसल खड़ी थी। उसकी खेत में चादर बन गई। उस पर बाढ़ मिट्टी की परत जम गई। इतना ही नहीं चार दिन के बाद जब लोग खेतों में पहुंचे तो धान अंकुरित हो गए थे। किसानों ने जब बर्बादी खेतों में दिखी तो रो पड़े।
हालांकि गुरुवार को कृषि विभाग और राजस्व विभाग की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। किसानों से खतौनी, आधार कार्ड और बैंक अकाउंट नंबर जमा कराया जाने लगे। जिसे किसानों को उनके बैंक अकाउंट में सरकार द्वारा नुकसान हुई फसल का मुआवजा दिया जा सके।
प्रभारी उप कृषि निदेशक धीरेंद्र सिंह का कहना है, बरसात और बाढ़ से किसानों का जो नुकसान हुआ है। उसके लिए सर्वे किया जा रहा है। कृषि विभाग और राजस्व विभाग की टीम सर्वे कर रही हैं। जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।