कुतुबखाना ओवरब्रिज के लिए तेज हुई कवायद, जिला पंचायत की ओर तीन सौ मीटर से आगे होगा सर्वे

कुतुबखाना फ्लाईओवर को वाई शेप बनाने के लिए एक बार फिर जिला पंचायत रोड पर सर्वे किया जाएगा। वहां अब सेतु निगम की टीम तीन सौ मीटर से आगे का सर्वे करेगी। हालांकि व्यापारियों के विरोध के चलते टीम ने काम करने से इन्कार कर दिया है।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 04:30 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 04:30 PM (IST)
कुतुबखाना ओवरब्रिज के लिए तेज हुई कवायद,  जिला पंचायत की ओर तीन सौ मीटर से आगे होगा सर्वे
सर्वे करने वाली टीम ने खतरा जताते हुए अधिकारियों से काम करने से इन्कार कर दिया है।

बरेली, जेएनएन।  कुतुबखाना फ्लाईओवर को वाई शेप बनाने के लिए एक बार फिर जिला पंचायत रोड पर सर्वे किया जाएगा। वहां अब सेतु निगम की टीम तीन सौ मीटर से आगे का सर्वे करेगी। हालांकि व्यापारियों के विरोध के चलते सर्वे करने वाली टीम ने खतरा जताते हुए अधिकारियों से काम करने से इन्कार कर दिया है। बावजूद इसके वहां पुल की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।

कोहाड़ापीर से कुतुबखाना चौराहा होते हुए कोतवाली के पास तक ओवरब्रिज निर्माण के लिए बरेली स्मार्ट सिटी कंपनी ने करीब 99 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। सेतु निगम ने मौके पर सर्वे कराकर पुल निर्माण के लिए करीब 99 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। वहां मौजूदा सड़क के नीचे से बिजली, पानी व सीवर की लाइनें शिफ्ट करने के लिए जलकल विभाग ने अपना एस्टीमेट दे दिया है। बिजली विभाग एस्टीमेट बना रहा है। इधर, जनप्रतिनिधियों के कहने पर पुल का आकार वाई शेप बनाने के लिए सेतु निगम जिला पंचायत की ओर दोबारा सर्वे करेगा। पहले कुतुबखाना चौराहा से जिला पंचायत की ओर करीब तीन सौ मीटर तक सर्वे किया गया था। वहां पुल के उतरने वाले स्थान पर भूमि काफी कम पाई गई। इस पर सेतु निगम ने वाई शेप पुल बनाने से इन्कार कर दिया था। इसलिए अब सेतु निगम की टीम तीन सौ मीटर से आगे सर्वे करेगी। बीते दिनों सेतु निगम की टीम मौके पर सर्वे करने गए थी, लेकिन व्यापारियों ने उन्हें काम नहीं करने दिया।

आज प्रस्ताव पर मुहर लगने की उम्मीद

बरेली स्मार्ट सिटी कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार को होनी है. इसमें कुतुबखाना ओवरब्रिज का प्रस्ताव भी रखा जाना है. फ्लाईओवर के प्रस्ताव पर सोमवार को मुहर लगने की उम्मीद है. इसके बाद सेतु निगम पुल का निर्माण की प्रक्रिया शुरू करेगा।

chat bot
आपका साथी