पहले चेक लिए, अब मकान भी खाली किए

ईएसआइसी अस्पताल के लिए प्रस्तावित 10 व 11 नंबर बंगला की जमीन मिलने के बाद कंपनी के पूर्व कर्मचारियों को आइटीआर कालोनी में शिफ्ट किया जा रहा है। बुधवार को पूर्व कर्मचारियों के परिवारों ने अपना सामान हटा लिया। उन्हें बकाया रकम के चेक भी मिल चुके हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 03:19 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 03:19 AM (IST)
पहले चेक लिए, अब मकान भी खाली किए
पहले चेक लिए, अब मकान भी खाली किए

बरेली, जेएनएन: ईएसआइसी अस्पताल के लिए प्रस्तावित 10 व 11 नंबर बंगला की जमीन मिलने के बाद कंपनी के पूर्व कर्मचारियों को आइटीआर कालोनी में शिफ्ट किया जा रहा है। बुधवार को पूर्व कर्मचारियों के परिवारों ने अपना सामान हटा लिया। उन्हें बकाया रकम के चेक भी मिल चुके हैं।

आइटीआर फैक्ट्री की जमीन पर बने आवासों में कंपनी के पूर्व कर्मचारी कोर्ट के आदेश पर रह रहे थे। यहां पर उन्हें बिजली पानी की सुविधा मिली हुई थी। दोनों बंगलों की जमीन पर ईएसआइसी अस्पताल प्रस्तावित है। शासन की मुहर और बजट आवंटन के बाद यहां रहने वाले कर्मचारियों को आइटीआर कालोनी में शिफ्ट किया जा रहा है। बुधवार को 11 नंबर बंगले में रह रहे पूरनचंद्र, महेश, कांशीराम व 10 नंबर बंगले में रह रहे गिरधारी लाल ने अपना सामान वहां से हटा लिया। अब यह लोग आइटीआर की दो नंबर चौक में रहेंगे। एक दिन पहले उन्हें मूल बकाया रकम के चेक भी मिल चुके हैं।

संक्षिप्त खबर :

देश की प्रगति के लिए युवाओं का शारीरिक-मानसिक विकास जरूरी

जासं, बरेली : नेहरू युवा केंद्र की वार्षिक कार्ययोजना पर कलक्ट्रेट में बैठक हुई। एडीएम सिटी महेंद्र कुमार सिंह ने युवाओं को मानसिक, शारीरिक व सामाजिक रूप से सशक्त करके देश की प्रगति के लिए आगे लाने पर जोर दिया। बैठक में कौशल विकास, समाज कल्याण एवं श्रम एवं रोजगार की योजनाओं के साथ समन्वय करने का सुझाव दिया गया। जिला युवा समन्वयक डाल्वी तेवतिया ने वार्षिक कार्ययोजना पर बताया कि कोविड-19 की प्रभावी रोकथाम फिट इंडिया अभियान, क्लीन विलेज ग्रीन विलेज, जल संरक्षण तथा स्वच्छता बैठकों को इस बार कार्ययोजना में जोड़ा गया।

chat bot
आपका साथी