एयर स्ट्राइक की वर्षगांठ पर किया गया पूर्व सैनिकों का सम्मान

पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ भाजपा महानगर की ओर से शनिवार को डीडीपुरम स्थित अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में एयर स्ट्राइक की वर्षगांठ मनाई गई। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार व विशिष्ट अतिथि शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 05:05 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 05:05 PM (IST)
एयर स्ट्राइक की वर्षगांठ पर किया गया पूर्व सैनिकों का सम्मान
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर संयोजक विक्रम सिंह ने की।

बरेली, जेएनएन। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ भाजपा महानगर की ओर से शनिवार को डीडीपुरम स्थित अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में एयर स्ट्राइक की वर्षगांठ मनाई गई। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार व विशिष्ट अतिथि शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। उन्होंने शहीद पंकज अरोड़ा के पिता श्याम सुंदर अरोड़ा, शहीद अनिल सिंह के पिता देवदत्त चौधरी, बैटल कैजुएलिटी बलवंत सिंह अहलावत, धनंजय शर्मा और एसके चतुर्वेदी को शाल पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर संयोजक विक्रम सिंह ने की। इस दौरान प्रताप सिंह, विष्णु अग्रवाल, गुलशन आनंद, तपन अधिकारी, कुलदीप सिंह, एसपी सिंह, राकेश सिंह, मनोज शर्मा, मोहन भट्ट आदि मौजूद रहे।

 जल निगम के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

बरेली : उप्र. जल निगम संघर्ष समिति के बैनर तले शनिवार को एमबी इंटर कॉलेज के पास स्थित कार्यालय पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। सभा अध्यक्ष आरसी अग्रवाल ने बताया कि सरकार अपनी हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। जल निगम को सरकारी विभाग बनाने की मांग पूरी नहीं की जा रही है। जब तक जल निगम सरकारी विभाग नहीं बनेगा, वेतन और पेंशन का मुद्दा बना रहेगा। जिला संयोजक संजय कुमार ने एकजुट होकर संघर्ष करने की बात कही। इस दौरान समीर, दीपक, यश अग्रवाल, प्रवीन कुमार, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी