संक्रमण की पुष्टि होने के बाद भी 22 घंटे तक घर रहा संक्रमित

चक महमूद का युवक संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही घर से भाग कर मुहल्ले में छिप गया था। पुलिस ने उसे घर में बंद कर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे दी थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार एंबुलेंस को फोन कर भूल गए। शनिवार को जब मुहल्ले के लोगों ने फोन करना शुरू किया तब 22 घंटे बाद सर्विलांस टीम एंबुलेंस लेकर पहुंची और युवक को एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया। सीएमओ के संज्ञान में आने पर उन्होंने सर्विलांस टीम प्रभारी और 108 एंबुलेंस प्रभारी से जवाब तलब किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 02:51 AM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 06:09 AM (IST)
संक्रमण की पुष्टि होने के बाद भी 22 घंटे तक घर रहा संक्रमित
संक्रमण की पुष्टि होने के बाद भी 22 घंटे तक घर रहा संक्रमित

बरेली, जेएनएन : चक महमूद का युवक संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही घर से भाग कर मुहल्ले में छिप गया था। पुलिस ने उसे घर में बंद कर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे दी थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार एंबुलेंस को फोन कर भूल गए। शनिवार को जब मुहल्ले के लोगों ने फोन करना शुरू किया तब 22 घंटे बाद सर्विलांस टीम एंबुलेंस लेकर पहुंची और युवक को एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया। सीएमओ के संज्ञान में आने पर उन्होंने सर्विलांस टीम प्रभारी और 108 एंबुलेंस प्रभारी से जवाब तलब किया है।

शुक्रवार को सात संक्रमितों में एक पुराना शहर के चकमहमूद का रहने वाला युवक भी था। वह अपने दो अन्य साथियों के साथ मुंबई से आया था। सैंपल लेने के बाद उसके एक साथी को तीन सौ बेड अस्पताल में क्वारंटाइन कर दिया गया था। जबकि संक्रमित समेत दो युवकों को होम क्वारंटाइन किया गया था। शुक्रवार को जब संक्रमण की पुष्टि हुई तो संक्रमित युवक घर से भाग कर मुहल्ले में छिप गया। मुहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस ने उसे ढूंढकर घर में बंद कर दिया और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस कर्मियों को सूचना दे दी और भूल गए। सर्विलांस टीम का की लापरवाही का नतीजा यह हुआ कि संक्रमित युवक शनिवार दोपहर तक घर ही बना रहा। दोपहर बाद जब सर्विलांस टीम को जानकारी मिली तो आनन फानन युवक को एंबुलेंस से एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया। लापरवाही की जानकारी होने पर सीएमओ डा. विनीत शुक्ला ने खुद इसका संज्ञान लिया। उन्होंने 108 एंबुलेंस और सर्विलांस टीम प्रभारी को बुलाकर नाराजगी व्यक्त की। इसके साथ ही दोनों अधिकारियों से लिखित स्पष्टिकरण भी मांगा है। संक्रमित की बीमार पत्नी को क्वारंटाइन करने में भी लापरवाही

सीबीगंज के गांव सरनिया के रहने वाले संक्रमित की बीमार पत्नी व अन्य परिजनों को क्वारंटाइन करने में भी लापरवाही बरती गई। गांव के लोगों के अनुसार संक्रमित की पत्नी बीमार होने के चलते चिकित्सकों के यहां चक्कर काट रही थी। इसके बाद भी संक्रमित की पत्नी और परिजनों को क्वारंटाइन नहीं किया गया। ग्रामीणों की शिकायत पर शनिवार दोपहर को उन्हें तीन सौ बेड ले जाया गया। वर्जन संक्रमितों को तत्काल आइसोलेट कराने में लापरवाही सामने आई है। इस पर सर्विलांस व 108 एंबुलेंस प्रभारी को हिदायत देते हुए, उनसे लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।

- विनीत कुमार शुक्ला, सीएमओ

chat bot
आपका साथी