रुहेलखंड विश्वविद्यालय में स्नातक मुख्य लिखित परीक्षा के मूल्यांकन की होगी रेंडम जांच, विश्वविद्यालय ने जारी किया था परीक्षा परिणाम का फार्मूला

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा बीते दिनों स्नातक मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षा को बदले पैटर्न पर कराया गया था। जिसके बाद जारी परिणाम पर असहमति जताई गई। जिस पर विश्वविद्यालय ने परीक्षा परिणाम जारी करने का फार्मूला भी जारी किया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 01:57 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 01:57 PM (IST)
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में स्नातक मुख्य लिखित परीक्षा के मूल्यांकन की होगी रेंडम जांच, विश्वविद्यालय ने जारी किया था परीक्षा परिणाम का फार्मूला
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में स्नातक मुख्य लिखित परीक्षा के मूल्यांकन की होगी रेंडम जांच

बरेली, जेएनएन।  : एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा बीते दिनों स्नातक मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षा को बदले पैटर्न पर कराया गया था। जिसके बाद जारी परिणाम पर असहमति जताई गई। जिस पर विश्वविद्यालय ने परीक्षा परिणाम जारी करने का फार्मूला भी जारी किया। बावजूद इसके सपा छात्र सभा व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर की गई मांग के बाद स्नातक मुख्य परीक्षा के मूल्यांकन की रेंडम जांच कराए जाने की बात कही गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बताया गया कि अगर मूल्यांकन में किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर उत्तर पुस्तिका जांचने वाले शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी। रेंडम जांच में गलतियां मिलने पर पुन: मूल्यांकन कराया जाएगा।

छात्राओं को बताए महिला अधिकार व कानून

बरेली कालेज सभागार में रविवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत स्नातक प्रथम सत्र में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को महिला अधिकार एवं कानून की जानकारी दी गई। इस दौरान महिला सशक्तिकरण विषय पर एक व्याख्यान एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें महिला थाना उपनिरीक्षक ममता देवी तथा उनकी टीम के साथ महाविद्यालय की चीफ प्राक्टर डा. वंदना शर्मा ने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन के साथ सशक्तिकरण से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया।

chat bot
आपका साथी