Ram mandir in Ayodhya : समर्पण निधि देने को लोगों में दिखा उत्साह, घर के बाहर खड़े होकर टोलियों का कर रहे इंतजार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद की टोलियां शुक्रवार को सुबह से ही समर्पण निधि एकत्रित करने के लिए लोगों के द्वार द्वार पहुंचने लगी हैं। पूरी बरेली में अलग ही माहौल बना हुआ है। खुद ब खुद घर के बाहर खड़े होकर टोलियों का इंतजार कर रहे हैं।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 11:45 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 05:06 PM (IST)
Ram mandir in Ayodhya : समर्पण निधि देने को लोगों में दिखा उत्साह, घर के बाहर खड़े होकर टोलियों का कर रहे इंतजार
पूरी बरेली में अलग ही माहौल बना हुआ है
बरेली, जेएनएन।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद की टोलियां शुक्रवार को सुबह से ही समर्पण निधि एकत्रित करने  के लिए लोगों के द्वार द्वार पहुंचने लगी हैं। पूरी बरेली में अलग ही माहौल बना हुआ है। जगह-जगह लोग समर्पण निधि के लिए खुद ब खुद घर के बाहर खड़े होकर टोलियों का इंतजार कर रहे हैं। जिसकी जो भी आस्था, श्रद्धा और सहयोग करने की क्षमता है। उसके मुताबिक लोग सहयोग राशि दे रहे हैं।  खास बात यह है कि इस अभियान में सभी बीजेपी के पदाधिकारी भी लगे हुए हैं।

गुरुवार को जहां अळग अळग इळाके में टोलिया समर्पण निधि लेने के लिए लोगों के घर घर पहुंची। वहीं केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार. शहर विधायक अरुण कुमार, महापौर डा. उमेश गौतम और आरएसएस के विभाग प्रचारक भी समर्पण निधि एकत्रित की। इन्होंने उद्यमी दिनेश गोयल से पांच लाख का चेक समर्पण निधि के रूप में लिया।अभियान चला रही विश्व हिंदू परिषद ने  महानगर में 150 टोलियां बनाई  हैं जोकि लोगों से समर्पण निधि के लिए आग्रह कर रही हैं। प्रत्येक टोली में 10-10 लोग हैं, इन्हें रामदूत का नाम दिया गया है। इनके नाम तय हैं। पिछले रविवार को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक इन्हें मिनी बाईपास पर निर्मल रिसोर्ट में बुलाया गया था। वहां उन्हें बताया गया था कि अभियान को किस तरह गति देनी है।

 

समर्पण निधि लेने के लिए लोगों के घर घर जाते हुए रामदूत की टोलियां 

राम मंदिर निर्माण की पुस्तिका को दिखाते हुए रामदूत 

chat bot
आपका साथी