Qutubkhana Flyover Politics : सियासी घमासान के बीच आए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने दिए ये सकारात्मक संंकेत

Qutubkhana Flyover Politics सियासत की धुरी पर आ चुके कुतुबखाना फ्लाईओवर को लेकर केंद्रीय मंत्री महापौर और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के रुख से इतर ऊर्जा मंत्री शहर के विकास के लिए सकारात्मक संकेत दे गए। पुल निर्माण पर उन्होंने कहा कि समग्र विकास के लिए सरकार संकल्पित है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 01:15 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 05:35 PM (IST)
Qutubkhana Flyover Politics : सियासी घमासान के बीच आए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने दिए ये सकारात्मक संंकेत
सियासत की धुरी पर आ चुके कुतुबखाना फ्लाईओवर को लेकर केंद्रीय मंत्री

बरेली, जेएनएन। Qutubkhana Flyover Politics: सियासत की धुरी पर आ चुके कुतुबखाना फ्लाईओवर को लेकर केंद्रीय मंत्री, महापौर और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के रुख से इतर ऊर्जा मंत्री शहर के विकास के लिए सकारात्मक संकेत दे गए। पुल निर्माण पर उन्होंने कहा कि समग्र विकास के लिए सरकार संकल्पित है। सबके सहयोग से निर्माण होंगे।

फ्लाईओवर निर्माण को लेकर शुरू हुई कवायद के बाद भाजपा महापौर उमेश गौतम भी इसके विरोध में आ गए। व्यापारियों के साथ प्रदर्शन करने लगे। बाजार बंदी के बाद केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने पुल बनाने को शहर के लिए जरूरी बताकर सियासत को हवा दी। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने सीएम को लिखे पत्र में पुल से व्यापारियों को नुकसान करार दे दिया। ये मामला व्यापारी संगठनों ने ऊर्जा मंत्री के सामने भी उठाया।

बिथरीचैनपुर विधायक राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल ने खुले खत में पुल के प्रोजेक्ट में कमीशनखोरी के आरोप लगा दिए। ऊर्जा मंत्री ने पुल निर्माण को लेकर कहा कि राज्य सरकार समग्र विकास की पक्षधर है। बरेली में बने ओवरब्रिज से गति आई है। अतिक्रमण नहीं होने चाहिए। हालांकि कुछ जनप्रतिनिधियों ने विकल्प दिया कि कुतुबखाना की जगह शाहदाना से इज्जतनगर वाली सड़क निर्माण जल्दी करा दिया जाए। व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों ने भी ऊर्जा मंत्री से मुलाकात करके कुतुबखाना ओवरब्रिज का विरोध करते हुए ज्ञापन सौंपा।

लूट की छूट किसी को नहीं, घोटालेबाज सलाखों के पीछे होंगे

स्मार्ट सिटी के निर्माण की शिकायत शासन तक पहुंचने पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार जीरो टालरेंस वाली है। ठेकेदारों के साथ अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय की जा रही है। गुणवत्तापरक निर्माणों के लिए डीएम नितीश कुमार और सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र में हुए निर्माणों के सैंपल लेने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा कि किसी भी हालत में सरकार भ्रष्टाचारियों को नहीं बख्शेगी।

गड्ढों वाले हाईवे पर हिचकोले खाते बरेली पहुंचे प्रभारी मंत्री

जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा बरेली-सीतापुर हाईवे पर हिचकोले खाते शाम लगभग चार बजे बरेली पहुंचे। गनीमत रही कि हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर जाम नहीं लगा मिला। अन्यथा यह सफर और भी लंबा हो सकता था। अभी हाल ही में प्रदेश सरकार के तीन मंत्री इसी जाम में फंसे थे।

chat bot
आपका साथी