किसानों को लेकर ऊर्जा मंत्री का बड़ा बयान, जिन पार्टियों का समाप्त हो रहा अस्तित्व वह किसानों के कंधे पर बंदूक रख कर रही राजनीति

Energy Minister Shrikant Sharma News किसानों को लेकर देश में चल रहे सियासी घमासान के बीच बरेली के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है। सरकार उनको आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना चाहती है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 08:42 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 08:42 AM (IST)
किसानों को लेकर ऊर्जा मंत्री का बड़ा बयान, जिन पार्टियों का समाप्त हो रहा अस्तित्व वह किसानों के कंधे पर बंदूक रख कर रही राजनीति
किसानों को लेकर ऊर्जा मंत्री का बड़ा बयान, जिन पार्टियों का समाप्त हो रहा अस्तित्व

बरेली, जेएनएन। Energy Minister Shrikant Sharma News : किसानों को लेकर देश में चल रहे सियासी घमासान के बीच बरेली के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है। सरकार उनको आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना चाहती है। जिससे उनकी आय दोगुनी हो। इस दिशा में मोदी सरकार का कानून मील का पत्थर साबित होगा। जिन राजनीतिक पार्टियों का अस्तित्व समाप्त हो रहा है, वह किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति कर रही हैं।

नए कानून के हिसाब से किसान खेत से फसल बेच सकता है। उसे साहूकार के मकड़जाल में नहीं फंसना पड़ेगा। कुछ लोग किसानों को गुमराह कर राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रहे हैं। यह ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है। जल्द ही देश के अन्नदाता को इस आंदोलन व कृषि कानून की सच्चाई पता चल जाएगी। इसके बाद उनको मुंह छिपाने की जगह नहीं मिलेगी। यह बात उन्होंने बरेली में समीक्षा बैठक करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए किसानों से जुडे़ एक सवाल के जवाब में कही। 

पुल निर्माण के कांटे दूर करने के लिए भी करेंगे बात

लालफाटक ओवरब्रिज में रेलवे की हीलाहवाली, हुलासनगरा क्रासिंग पर पुल निर्माण की सुस्त गति की शिकायत प्रभारी मंत्री से की गई। उन्होंने कहा कि प्रकरण की रिपोर्ट डीएम देंगे, जिस पर केंद्रीय मंत्री से बात की जाएगी। जल्द सभी पुलों का निर्माण पूरा कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी