पीलीभीत टाइगर रिजर्व घूमने आईं प्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी को एक बात का रहा मलाल, बाघ देखे बिना लौटीं लखनऊ

Eminent folk singer Malini Awasthi Visit Pilibhit Tiger Reserve प्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी अपने पूरे परिवार के साथ गत दिवस पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल की सैर करने के लिए चूका पोस्ट आई थीं। यहां उन्होंने जंगल के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 01:05 PM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 01:05 PM (IST)
पीलीभीत टाइगर रिजर्व घूमने आईं प्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी को एक बात का रहा मलाल, बाघ देखे बिना लौटीं लखनऊ
पीटीआर जंगल की सैर कर मालिनी अवस्थी लखनऊ रवाना

बरेली, जेएनएन। Eminent folk singer Malini Awasthi Visit Pilibhit Tiger Reserve : प्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी अपने पूरे परिवार के साथ गत दिवस पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल की सैर करने के लिए चूका पोस्ट आई थीं। यहां उन्होंने जंगल के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। जंगल की खूबसूरती देख वह काफी प्रभावित भी हुईं। रविवार को उन्होंने जंगल सफारी से पीलीभीत टाइगर रिजर्व का भ्रमण किया और विचरण करते हुए वन्य जीवों को देखा। इसके बाद वे लखनऊ के लिए रवाना हो गईं। टाइगर रिजर्व की प्राकृतिक सुंदरता और विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों के उन्होंने दीदार किए। हालांकि उन्हें तथा उनके परिवार के अन्य लोगों को इस बात का मलाल रहा कि वे बाघ नहीं देख सके।

प्रदेश शासन में अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी की पत्नी और देश की प्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी गत दिवस अपने बेटा, बेटी, दामाद और पांच साल की नवासी तथा कुछ अन्य लोगों के साथ टाइगर रिजर्व के चूका स्पाट पर पहुंची थीं। उनके चूका के साथ ही जंगल के अन्य स्थानों पर भ्रमण किया। जंगल की खूबसूरती देखकर वह काफी प्रभावित हुईं। वन विभाग के अधिकारियों ने उनकी अगवानी की और जंगल में विभिन्न स्थानों पर उन लोगों को भ्रमण कराया। रविवार को सुबह उन्होंने जंगल सफारी से भ्रमण किया। इस दौरान विभिन्न तरह के वन्यजीव उन्हें विचरण करते दिखे। हालांकि बाघ, तेंदुआ या भालू का दीदार नहीं हो सका। इसी दौरान जिलाधिकारी पुलकित खरे चूका स्पाट पर पहुंचे और उन्होंने मालिनी अवस्थी तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर बिलाल रजा खान ने मालिनी अवस्थी को अपनी पुस्तक सफरनामा भेंट की। उन्होंने पुस्तक में पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी और तस्वीरों की प्रशंसा की।

chat bot
आपका साथी