शाहजहांपुर में नाली के विवाद को लेकर बुजुर्ग महिला की लाठी से पीटकर हत्या

शाहजहांपुर में नाली को लेकर हुए विवाद में लाठी से पीटकर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद जहां हत्यारोपित फरार हो गए।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 02:00 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 02:00 PM (IST)
शाहजहांपुर में नाली के विवाद को लेकर बुजुर्ग महिला की लाठी से पीटकर हत्या
शाहजहांपुर में नाली के विवाद को लेकर बुजुर्ग महिला की लाठी से पीटकर हत्या

शाहजहांपुर, जेएनएन। शाहजहांपुर में नाली को लेकर हुए विवाद में लाठी से पीटकर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद जहां हत्यारोपित फरार हो गए। वहीं अचानक घटी इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है।

घटना रोजा थाना क्षेत्र के अजीजपुर गांव की जहां रहने वाली बुजुर्ग महिला का शुक्रवार की शाम को अपने पड़ोसी से नाली निकास को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढने पर ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया था। शनिवार सुबह दोनों पक्षों में फिर विवाद शुरु हो गया।

जिसके बाद पडोसी व उसके अन्य परिजनों ने शरवत्ता देवी पर हमला बोल दिया। इसके साथ ही उनकी लाठी-डंडों से पिटाई भी कर दी। परिजन गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित गांव से भाग गए है। 

chat bot
आपका साथी