Target : बरेली में आलीशान संपतियां बोली तो खडे़ हुए आयकर व ईडी विभाग के कान, निशाने पर 22 लोग

उत्तर प्रदेश में बरेली की बहेड़ी तहसील में 22 लोगों के पास आय से अधिक संपत्ति की सूचना पर आयकर विभाग के भी कान खड़े हो गए हैं। आयकर अफसर सक्रिए हुए हैं।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 09:20 AM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 01:52 PM (IST)
Target : बरेली में आलीशान संपतियां बोली तो खडे़ हुए आयकर व ईडी विभाग के कान, निशाने पर 22 लोग
Target : बरेली में आलीशान संपतियां बोली तो खडे़ हुए आयकर व ईडी विभाग के कान, निशाने पर 22 लोग

बरेली, जेएनएन। Target : उत्तर प्रदेश में बरेली की बहेड़ी तहसील में 22 लोगों के पास आय से अधिक संपत्ति की सूचना पर आयकर विभाग के भी कान खड़े हो गए हैं। आयकर अफसर सक्रिए हुए हैं। उन्होंने सभी लोगों के आयकर रिटर्न की जांच की तैयारी शुरू कर दी है, हालांकि उन्हें उच्चाधिकारियों के निर्देश का इंतजार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बहेड़ी के 22 लोगों को निशाने पर लिया है। उनके खिलाफ कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोपनीय शिकायत भेजी गई थी।

शिकायतकर्ता का कहना है कि कुछ सालों में ही इन 22 लोगों ने काफी संपत्ति अर्जित कर ली है। उनकी आय बेहद कम होने के बावजूद करोड़ों रुपये कीमत के घर व गाड़ियां खरीद ली है। इस जानकारी के साथ प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बीते दिनों कस्बे में छानबीन की तो 54 संपत्तियों के बारे में पता चला। ईडी की जांच के साथ ही आय से अधिक संपत्ति की जानकारी होने पर आयकर विभाग के अधिकारी भी अलर्ट हो गए हैं।

आयकर विभाग ने भी उन्हें निशाने पर ले लिया है। उनके बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही उनके आयकर रिटर्न निकलवा रहे हैं। अधिकारी उन सभी लोगों के रिटर्न चेक कर आय, उसके साधन, खर्च आदि के बारे में जानकारी जुटाएंगे। इसके बाद आयकर विभाग अपने स्तर से भी जांच कर सकता है। आय छिपाने व संपत्ति नहीं दिखाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी हो सकती है।

आयकर विभाग के एक अधिकारी के अनुसार आय से अधिक संपत्ति का मामला आयकर से जुड़ा लग रहा है, लेकिन प्रवर्तन निदेशालय मनी लाॉड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई कर रहा होगा। अगर हमारे स्तर से कोई सूचना मांगी जाती है तो दी जाएगी। उच्च अधिकारी जांच के लिए कहेंगे तो जांच भी की जाएगी। फिलहाल अब तक विभाग को इस मामले में कोई निर्देश नहीं मिले हैं।

chat bot
आपका साथी