सीवर लाइन बिछाने के लिए बरेली में ईसाइयों की पुलिया पर शुरू हुई खोदाई, लोगों का घर में रहना हुआ मुश्किल, घर में घुस रही धूल-मिट्टी

ट्रंक सीवर लाइन बिछाने के लिए दस दिनों के लिए बंद किया गया खुर्रम गौटिया मार्ग करीब डेढ़ महीने बाद भी नहीं खुल पाया है। अब ईसाइयों की पुलिया के पास खोदाई शुरू कर जाम की स्थिति पैदा कर दी गई है। इससे राहगीरों को परेशानी होने लगी है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 04:38 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 04:38 PM (IST)
सीवर लाइन बिछाने के लिए बरेली में ईसाइयों की पुलिया पर शुरू हुई खोदाई, लोगों का घर में रहना हुआ मुश्किल, घर में घुस रही धूल-मिट्टी
जल निगम ने खुर्रम गौटिया पर बिछा दी ट्रंक सीवर लाइन, चल रहा काम।

बरेली, जेएनएन। ट्रंक सीवर लाइन बिछाने के लिए दस दिनों के लिए बंद किया गया खुर्रम गौटिया मार्ग करीब डेढ़ महीने बाद भी नहीं खुल पाया है। अब ईसाइयों की पुलिया के पास खोदाई शुरू कर जाम की स्थिति पैदा कर दी गई है। इससे राहगीरों को परेशानी होने लगी है।जल निगम ने बियावानी कोठी से खुर्रम गौटिया होते हुए ईसाइयों की पुलिया तक ट्रंक सीवर लाइन बिछाने के लिए 19 फरवरी को मार्ग बंद किया था। डेढ़ महीने से अधिक समय होने के बावजूद मार्ग अभी नहीं खोला गया है। शनिवार को जल निगम ने ईसाइयों की पुलिया के पास भी खोदाई शुरू कर दी। वहींं, बियावानी कोठी के पास से खुर्रम गौटिया की ओर सड़क पर मिट्टी को समतल किया जा रहा है। कई दिनों से मार्ग बंद होने के कारण दो-पहिया और तीन पहिया वाहन चालकों ने खोदी गई सड़क पर ही रास्ता बना लिया। इससे वहां रहने वालों की समस्या बढ़ गई। वहां धूल के गुबार लोगों के घरों व दुकानों में जा रहे हैं। वहां मार्ग के समतल किए जाने का काम शुरू हो गया है। शनिवार को ईसाइयों की पुलिया पर तिराहे के पास ही सड़क की खोदाई शुरू कर दी गई। इससे वहां मुख्य रोड पर जाम लगना शुरू हो गया। जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि रोड पर ट्रंक सीवर लाइन पड़ी है। उससे जोड़ने के लिए खोदाई की गई है। जल्द उसे ठीक करा लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी