Bareilly Weather News : पहाड़ाें पर हुई बर्फबारी से बदलेगा बरेली में माैसम का मिजाज, आज छाए रहेंगे बादल, बढ़ेगी कपकपी

Bareilly Weather News पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद शहर के मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को बादल छाए रहेंगे। वहीं दोपहर बाद करीब 10 से 12 मिलीमीटर तक की बारिश हाे सकती है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 11:33 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 11:33 AM (IST)
Bareilly Weather News : पहाड़ाें पर हुई बर्फबारी से बदलेगा बरेली में माैसम का मिजाज, आज छाए रहेंगे बादल, बढ़ेगी कपकपी
Bareilly Weather News : पहाड़ाें पर हुई बर्फबारी से बदलेगा बरेली में माैसम का मिजाज

बरेली, जेएनएन। Bareilly Weather News : पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद शहर के मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को बादल छाए रहेंगे। वहीं दोपहर बाद करीब 10 से 12 मिलीमीटर तक की बारिश हाे सकती है। इसके अलावा अल-नीना की वजह से समुद्री हवा भी ठंड लेकर आएगी। इससे आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। हालांकि सोमवार को दोपहर के बाद मौसम साफ हो जाएगा, लेकिन बढ़ी ठंड बरकरार रहेगी। ऐसे में तेजी से बदलते मौसम में ठंड का असर लगातार बढ़ेगा।

12.8 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान 

वहीं शनिवार को बीते दो दिनों की तुलना में अच्छी धूप खिली। इससे दिन के समय मौसम में कुछ तपन रही। अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वातावरण में अधिकतम आर्द्रता 96 और न्यूनतम 54 फीसद दर्ज की गई।

प्रदूषण से भी मिलेगी राहत

बारिश होने के बाद जहां एक तरफ ठंड बढ़ेगी, वहीं दूसरी तरफ मौसम साफ हो जाएगा। इसके साथ ही वातावरण में उड़ने वाले धूल के कण (पीएम-2.5 और पीएम-10) भी काफी हद तक बैठ जाएंगे। यही नहीं पेड़-पौधों की पत्तियों पर जमा होने वाले धूल के कण भी हट जाएंगे। इससे वातावरण में आक्सीजन की मात्रा भी बढ़ेगी।

खेती के लिए फायदेमंद होगी बारिश 

इस महीने करीब पांच से छह बार हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। इस बारिश से सरसों, लाही और चना सहित रबी की फसलों को काफी फायदा होगा। समय पर बारिश और पारा गिरने से फसलों की पैदावार बढ़ जाएगी।

chat bot
आपका साथी