मकान तोड़ रहे मजूदरों की लापरवाही की वजह से महिला पर गिरा छज्जा, भाग खड़े हुए मजदूर और कारीगर

बिना देखे छज्जा तोड़ने से एक महिला मंगलवार बुरी तरह से घायल हो गई। सिर पर छज्जा गिरते ही वह गिर पड़ी। उसके सिर पर चोट के साथ कूल्हे की हड्डी टूट गई। कमर में सरिया घुस गया। महिला का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 10:30 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 10:30 AM (IST)
मकान तोड़ रहे मजूदरों की लापरवाही की वजह से महिला पर गिरा छज्जा, भाग खड़े हुए मजदूर और कारीगर
गंभीर हालत में महिला का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 बरेली, जेएनएन। बिना देखे छज्जा तोड़ने से एक महिला मंगलवार बुरी तरह से घायल हो गई। सिर पर छज्जा गिरते ही वह गिर पड़ी। उसके सिर पर चोट के साथ कूल्हे की हड्डी टूट गई। कमर में सरिया घुस गया। गंभीर हालत में महिला का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना प्रेमनगर के कटरा मानराय स्थित लक्ष्मी नारायन मंदिर के पास की है। महिला मीनाक्षी अपने पति राहुल के साथ घर जा रही थी। घर के पास स्थित गली में वह पहुंची ही थी कि गिराए जा रहे एक मकान का छज्जा सीधे उन पर आ गिरा। पति राहुल बाल-बाल बच गए। गिरते ही महिला बेसुध होकर गिर गई। काम कर रहे मिस्त्री भाग खड़े हुए। आस-पास की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना से अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। महिला के भाई सचिन ने बताया कि सिर,पैर, कमर व कूल्हे पर गंभीर चोटें आईं हैं। उन्होंने बताया कि इस  मामले में वह प्रेमनगर थाने में तहरीर देंगे। काम कर रहे कर्मियाें की लापरवाही के चलते यह घटना घटी है।अगर मकान को तोड़ ही रहे थे तो कम से कम देखकर तोड़ना चाहिए कि कोई नीचे से निकल तो नहीं रहा है। खास बात यह है कि जब महिला घायल हुई तो काम कर रहे कर्मी मदद करने की बजाय भाग खड़े हुए। वहीं महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

chat bot
आपका साथी