बदायूं में शराबी दूल्हे ने मचाया उत्पात, बारात चढ़ने के पहले पिता और भाई काे पीटा, जानिए फिर क्या हुआ

बदायूं में आयाेजित हाे रही एक शादी समाराेह के दाैरान शराबी दूल्हे ने जमकर उत्पात मचाया। जिसे देख लड़की के पक्ष सहित अन्य लाेग हैरान रह गए। बारात चढ़ने से पहले अपने पिता और भाई की पिटाई कर दी वहीं लड़की पक्ष के साथ भी अभद्रता कर दी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 10:23 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 10:23 PM (IST)
बदायूं में शराबी दूल्हे ने मचाया उत्पात, बारात चढ़ने के पहले पिता और भाई काे पीटा, जानिए फिर क्या हुआ
बदायूं में शराबी दूल्हे ने मचाया उत्पात, बारात चढ़ने के पहले पिता और भाई काे पीटा

बरेली, जेएनएन। बदायूं में आयाेजित हाे रही एक शादी समाराेह के दाैरान शराबी दूल्हे ने जमकर उत्पात मचाया। जिसे देख लड़की के पक्ष सहित अन्य लाेग हैरान रह गए। बारात चढ़ने से पहले अपने पिता और भाई की पिटाई कर दी, वहीं लड़की पक्ष के साथ भी अभद्रता कर दी। जिसके बाद लड़की पक्ष के लाेगाें ने पहले ताे शराबी दूल्हे की जमकर खातिरदारी की इसके बाद उसे हवालात पहुंचा दिया।

मामला कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी लड़की की शादी बरेली जिला के भमौरा इलाके के एक गांव में रहने वाले युवक से तय की थी। गुरुवार शाम बारात आई हुई थी। जिसके बाद बारात लड़की वालाें के घर पहुंची। जहां बारात चढ़ते समय दूल्हा किसी बात पर नाराज हाे गया।

शराब के नशे मेंं दूल्हे ने अपने पिता और भाई की पिटाई लगा दी। जिसके बाद उसने लड़की पक्ष के बाप, भाई व रिश्तेदार आदि के साथ बदसलूकी कर दी। इससे नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हा की पिटाई लगाकर बंधक बना लिया और अपना दिया हुआ जेवर व सामान वापस मांगने लगे। 

इस पर दूल्हे ने सामान जेवर आदि देने से मना कर दिया। जिसके बाद लड़की पक्ष ने मामले की सूचना पुलिस काे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शराबी दूल्हे काे अपनी कस्टडी में ले लिया है। 

माल जेवर, नकदी बाइक आदि मांगने लगे जो लग्न रस्म अदायगी के वक्त दी थी। दूल्हा ने दहेज देने से मना कर दिया तो लड़की पक्ष के लोगों ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूल्हा को हिरासत में ले लिया।

 

संसू, सिलहरी : शादी में शराब पीकर उत्पात करना दूल्हा को महंगा पड़ गया। पुलिस ने बरात में उत्पात और बरातियों के साथ मारपीट करने के अारोप में दूल्हे को हवालात में पहुंचा दिया। 

chat bot
आपका साथी