डॉ. केएम अरोरा बने भाजपा के नए महानगर अध्यक्ष

भाजपा के महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया के स्थान पर डॉ. केएम अरोरा को नया महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 02:17 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 02:17 PM (IST)
डॉ. केएम अरोरा बने भाजपा के नए महानगर अध्यक्ष
डॉ. केएम अरोरा बने भाजपा के नए महानगर अध्यक्ष
बरेली(जेएनएन)। लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने महानगर कमेटी में बड़ा बदलाव किया है। कमेटी की कमान निवर्तमान अध्यक्ष के हाथों से लेकर नए हाथों में सौंप दी गई है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया के स्थान पर डॉ. केएम अरोरा को नया महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर ने बताया कि निवर्तमान अध्यक्ष उमेश कठेरिया को ब्रज क्षेत्र में संगठन मंत्री बनाया गया है। 
chat bot
आपका साथी