बरेली में दहेज हत्या के मुकदमे की पेशी से लौट रहे आरोपित की गला दबा कर हत्या

नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अधकटा रब्बानी बेगम निवासी भोलानाथ 45 वर्ष गांव में स्पेलर चला व खेती किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। गुरुवार को वह बरेली कोर्ट में चल रहे दहेज हत्या के मुकदमे की तारीख पर गए थे।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 19 Mar 2021 09:59 PM (IST) Updated:Fri, 19 Mar 2021 09:59 PM (IST)
बरेली में दहेज हत्या के मुकदमे की पेशी से लौट रहे आरोपित की गला दबा कर हत्या
पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

बरेली, जेएनएन। अदालत से घर लौट रहे दहेज हत्या के आरोपित की गला दबा कर हत्या कर दी गई। उसका शव पड़ोसी गांव में सड़क किनारे खाई में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। घटना की रिपोर्ट चार लोगों के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अधकटा रब्बानी बेगम निवासी भोलानाथ 45 वर्ष गांव में स्पेलर चला व खेती किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। गुरुवार को वह बरेली कोर्ट में चल रहे दहेज हत्या के मुकदमे की तारीख पर गए थे। कोर्ट से तारीख लेने के बाद वह सैटेलाईट बस स्टैंड पहुंच कर वहां से प्राईवेट वाहन से घर लौट रहे थे। शाम 7:30 बजे जब उनकी बेटी हिमांचला ने उन्हें फोन कर घर आने के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह रिठौरा आ गए हैं। आधे से एक घंटे में वह घर आ जाएंगे। देर रात तक जब वह घर नहीं आए तो परिजनों ने कई बार उन्हें फोन किया। लेकिन उनका फोन नहीं उठा। जिसपर परिजनों ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर उनकी जानकारी ली। लेकिन उनका कोई पता नहीं मिला। शुक्रवार की सुबह उनका शव बरखन-क्योलडिया रोड पर हरचंदपुर गांव की पुलिया के पास सड़क किनारे खाई में पड़ा मिला। उसकी गला दबा कर हत्या की गई थी। उसके गले पर खरोचों के निशान थे। सूचना पर पहुंचे सीओ प्रभात कुमार वर्मा व कोतवाल धनंजय सिंह ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी धर्मा देवी, बेटी हिमांचला, बेटे अंशू का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की रिपोर्ट मृतक की पत्नी धर्मा देवी की ओर से क्योलड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम ज्योति जागीर निवासी प्रमोद कुमार, उसके पुत्र राम प्रकाश, विवेक व अनिल के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज करायी है। पुलिस ने प्रमोद को हिरासत में ले उससे पूछताछ कर रही है। जबकि अन्य आरोपी घर से फरार है।

छोटे भाई की पत्नी की हत्या के मामले में नामजद था

भोले नाथ के भाई मोहन लाल पर अपनी पत्नी पूनम और डेढ़ साल का बेटा तीन साल पूर्व घर से लापता हो गए थे। पूनम के पिता ने अपने दामाद मोहनलाल, उसके भाई भोलेनाथ और उसकी पत्नी धर्मा देवी समेत छह लोगों पर बेटी और धेवता की हत्या का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके एक सप्ताह बाद पूनम का शव गांव के पास नदी से बरामद हुआ था लेकिन बेटे का शव बरामद नहीं हो पाया था। मामले में पूनम का पति मोहनलाल जेल में बंद है। भोलेनाथ और उसकी पत्नी को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। गुरुवार को भोलेनाथ इस मुकदमे की तारीख पर ही कोर्ट गया था।

भोलेनाथ का हत्यारों से हुआ सघर्ष

 भोलेनाथ के शव को देख कर ऐसा लग रहा है। कि हत्यारों से उसका खूब संघर्ष हुआ है। उसके गले पर खरोंचों के निशान थे। साथ ही गले में गमछा पड़ा हुआ था। माना जा रहा है। कि जो गमछा उसके गले में पड़ा हुआ था। उसी से गला दबा कर उसकी हत्या की गयी है। वही उसके कपड़े भी फटें हुए थे। जबकि खाई में जिस स्थान पर शव पड़ा हुआ था। वहां संघर्ष का कोई निशान नहीं था। न ही उसकी चप्पले और उसका मोबाईल ही मौके पर मिला है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दूसरी जगह हत्या करने के बाद उसका शव लाकर फेंका गया है। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि भोलेनाथ की पत्नी की ओर से चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को पकड़ कर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ कर हत्या का खुलासा किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी