डॉक्टर की बात : होम आइसोलेशन में चेक करते रहे ऑक्सीजन लेबल, हमेशा साथ रखें ये चिकित्सीय उपकरण

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में बिना लक्षण वाले संक्रमितों की कुछ दिन में ही हालत बिगड़ जा रही है। उनका ऑक्सीजन लेबल काफी कम हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि होम आइसोलेशन के दौरान पल्स ऑक्सीमीटर हमेशा अपने साथ रखें।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 30 Apr 2021 04:40 PM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 04:40 PM (IST)
डॉक्टर की बात : होम आइसोलेशन में चेक करते रहे ऑक्सीजन लेबल, हमेशा साथ रखें ये चिकित्सीय उपकरण
डॉक्टर की बात : होम आइसोलेशन में चेक करते रहे ऑक्सीजन लेबल, हमेशा साथ रखें ये चिकित्सीय उपकरण

बरेली, जेएनएन। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में बिना लक्षण वाले संक्रमितों की कुछ दिन में ही हालत बिगड़ जा रही है। उनका ऑक्सीजन लेबल काफी कम हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि होम आइसोलेशन के दौरान पल्स ऑक्सीमीटर हमेशा अपने साथ रखें। दिन में पांच से छह बार पल्स ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेबल चेक करते रहें। आक्सीजन लेबल 94 के नीचे जाने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें। होम आइसोलेशन के दौरान साफ सफाई का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। यह जानकारी दैनिक जागरण से बातचीत के दौरान डा. आकांक्षा महाजन ने दी। ऐसे ही कुछ और सवालों के भी उन्होंने जवाब दिए....

प्रश्न : होम आइसोलेट में हो तो क्या करना चाहिए ?

जवाब : अगर आप में लक्षण नहीं है तो होम आइसोलेट हो सकते हैं। परिवार के सभी सदस्यों से दूर रहें। बर्तन अलग रखें, कपड़े अलग रखें। इन्हें खुद धोएं। साफ सफाई रखें। पल्स ऑक्सीमीटर भी साथ रखें। दूसरी लहर कोरोना की अधिक खतरनाक है। इसमें बिना लक्षण वाले मरीजों में भी लक्षण आ सकते हैं, इसलिए पल्स ऑक्सीमीटर से चेक करते रहें।

प्रश्न : काढ़े का कितना इस्तेमाल करें?

जवाब : काढ़ा एलोपैथी से जुड़ा हुआ नहीं है। इस बारें में ज्यादा नहीं कह सकते। लेकिन इसके इस्तेमाल को सावधानी से करना चाहिए। लोग दिन में तीन चार पांच बार इसे लेते हैं। ज्यादा मात्रा में लेने पर यह लीवर पर भी अच्छा असर करता है।

प्रश्न : भाप लेने के क्या फायदे हैं, इसे कितनी बार लें ?

जवाब : इस दौरान देखा गया है कि भाप कोविड मरीजों में काफी कारगर साबित हो रही है। भाप लेने से गले, चेस्ट आदि में जमे कफ को यह खत्म करता है। मरीजों को इससे लाभ मिल रहा है। गार्गल करते रहें और गर्म पानी पिएं।

प्रश्न : होम आइसोलेशन में दिक्कत बढ़े तो अस्पताल आ सकते हैं ?

जवाब : होम आइसोलेट किए जाने से पहले संबंधित व्यक्ति को कई सलाह दी जाती हैं। उसमें एक यह भी शामिल है। जरा सी भी दिक्कत होने पर स्वत: तीन सौ बेड अस्पताल आ सकते हैं। अधिक परेशनी होने पर कोविड कमांड सेंटर पर फोन कर सकते हैं। 108 एंबुलेंस को भी बुला सकते हैं। 

chat bot
आपका साथी