बेटा और बेटी में न समझें अंतर

कालेज अध्यक्ष प्रमिला गंगवार ने कहा कि छात्राएं आत्म निर्भर होंगी तभी दहेजलोभियों को सबक सिखा पाएंगी। गोष्ठी में प्राचार्य डा पंकज कुमार ने भी विचार रखे। प्रवक्ता डा अंजू सिंह व पूजा शर्मा ने नारी सशक्तीकरण पर जोर दिया। नारी का सम्मान करने की शपथ दिलाई।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 05:00 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 05:00 PM (IST)
बेटा और बेटी में न समझें अंतर
बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। उनकी पढ़ाई आदि में किसी प्रकार का भेदभाव न करें।

बरेली, जेएनएन। कस्बा शाही स्थित मुक्ता प्रसाद (पीजी) कॉलेज  में मिशन शक्ति के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से स्वयं सेविकाओं द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रबंधक डॉ दिनेश गंगवार ने महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। उनकी पढ़ाई आदि में किसी प्रकार का भेदभाव न करें। कालेज अध्यक्ष प्रमिला गंगवार ने कहा कि छात्राएं आत्म निर्भर होंगी, तभी दहेजलोभियों को सबक सिखा पाएंगी। गोष्ठी में प्राचार्य डा पंकज कुमार ने भी विचार रखे। प्रवक्ता डा अंजूसिंह व पूजा शर्मा ने नारी सशक्तीकरण पर जोर दिया। नारी का सम्मान करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम अधिकारी डा. शबाब, डा महेश पांडे, डाॅॅ दया वीर, स्मृति ,सुरभि जौहरी आदि मौजूद रहीं।

अपहृत किशोरी खोज निकाला

बिशारतगंज। क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात  दरवाजे पर खड़े होकर बरात देख रही किशोरी को दो युवक बाइक पर बैठाकर ले गए थे। उसकी मां ने दोनों आरोपितों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने 40 घंटे के अंदर किशोरी को खोज निकाला, लेकिन आरोपित हाथ नहीं आए। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। थाना प्रभारी अमित कुमार बालियान ने बताया कि आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी