दीपोत्‍सव : पीलीभीत में शहर विधायक की ओर से वितरित किए जा रहे दीये

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का शुभारंभ होने के उपलक्ष्य में यहां शहर विधायक संजय सिंह गंगवार की ओर से नागरिकों को दीयों का वितरण किया जा रहा है।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 01:59 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 01:59 PM (IST)
दीपोत्‍सव : पीलीभीत में शहर विधायक की ओर से वितरित किए जा रहे दीये
दीपोत्‍सव : पीलीभीत में शहर विधायक की ओर से वितरित किए जा रहे दीये

पीलीभीत, जेएनएन : अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का शुभारंभ होने के  उपलक्ष्य में यहां शहर विधायक  संजय  सिंह गंगवार की ओर से नागरिकों को दीयों का वितरण किया जा रहा है। बुधवार की दोपहर शहर के टनकपुर हाइवे स्थित शहर विधायक के जनसहयोग कार्यालय पर दीयो का वितरण शुरू किया गया है। शहर विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र में एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह दीये जलवाने की घोषणा की थी। जिसके मद्देनजर यह दीया वितरण किया जा रहा है।शहर के साथ साथ देहात क्षेत्र में भी दीयों का वितरण किया  जा रहा है।  गौरतलब है कि बीते दिन ही शहर विधायक के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई थी। जिसके बाद उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। 

chat bot
आपका साथी