Ram mandir Bhumi Pujan: दीपोत्सव के लिए सजी दीयों की दुकानें, जमकर हुई बिक्री

अयोध्या में राममंदिर के भूमिपूजन को लेकर जनपद में शहर से लेकर देहात तक दीपोत्सव करने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। दीपावली की तरह उत्सव मनाकर दीप जलाएं।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 08:09 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 09:44 AM (IST)
Ram mandir Bhumi Pujan: दीपोत्सव के लिए सजी दीयों की दुकानें, जमकर हुई बिक्री
Ram mandir Bhumi Pujan: दीपोत्सव के लिए सजी दीयों की दुकानें, जमकर हुई बिक्री

बरेली, जेएनएन : अयोध्या में राममंदिर के भूमिपूजन को लेकर जनपद में शहर से लेकर देहात तक दीपोत्सव करने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। भाजपा और हि‍ंंदू संगठन के पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ता इसको लेकर खासे उत्साहित हैं। विश्व हि‍ंंदू परिषद व हि‍ंंदू जागरण मंच समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारियों से अपील की गई है कि पांच अगस्त को लोग अपने घरों में दीपोत्सव करें और दीपावली की तरह उत्सव मनाकर दीप जलाएं।

मुख्यमंत्री ने कोरोना के फैलते संक्रमण को देखते हुए सभी से घरों में ही इस पल को यादगार बनाने के लिए दीपोत्सव व आतिशबाजी कर दिवाली के रुप में मनाए जाने का आह्वान किया है। लॉकडाउन के बाद से जहां कुम्हार काफी परेशान थे। नवरात्रि के बाद सावन में भी कुछ खास डिमांड न होने से कोई लाभ नहीं हुआ। हालांकि मुख्यमंत्री के इस आह्वान से अचानक दीयों की डिमांड होने लगी। बानखाना निवासी कुम्हार चंद्रसेन ने बताया कि बिहारीपुर, मणिनाथ समेत कई जगहों से दीयों का आर्डर अचानक मिला। जिसे तैयार कर पहुंचा दिया गया है। कुछ अन्य लोगों के आर्डर को बुधवार सुबह तक पहुंचाना हैं। कोहढ़ापीर में मिट्टी के बर्तन आदि सामान बेचने की एक साथ कई दुकानें हैं। यहां कारोबारी अजय व कुसुम ने बताया कि दो दिनों से केवल दीयों की ही बिक्री हो रही है। लोग काफी संख्या में उनकी दुकान पर आकर केवल दीयों की मांग कर उन्हें खरीद रहे हैं। इसी प्रकार व्यापारी विनोद कुमार ने बताया सावन के बाद वैसे तो दीयों की डिमांड कम रहती है। लेकिन इस बार दीयों की अच्छी डिमांड हो रही है। एक बार माल समाप्त होने के बाद दोबारा मंगाना पड़ा है।

महापौर के साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष ने खरीदें दीये 

प्रेमनगर स्थित मिट्टी के बर्तनों की दुकान पर मंगलवार दोपहर भाजपा के पदाधिकारियों व महापौर ने मिट्टी के दीये बुधवार को प्रज्जवलित करने के लिए खरीदें। महापौर डा. उमेश गौतम ने बताया कि कल के दिन जहां इतिहास लिखा जाना है। वहीं हम सबके लिए यह बहुत बड़ा दिन भी है। जिसे यादगार बनाने के लिए दीपोत्सव किया जा रहा है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष डा.केएम अरोरा ने बताया कि कोविड-19 के चलते सभी मंडलों व पार्टी के कार्यकर्ताओं को दीये खरीदकर वितरित किए जा रहे हैं। सभी से घरों में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए घरों, मंदिरों आदि जगह पर दीपोत्सव करने को कहा जा रहा है। इसके साथ ही पार्टी कार्यालय को इस बार चाइनीज झालरों की जगह देसी झालरों से सजाया गया है। इस दौरान महानगर महामंत्री अधीर सक्सेना, पार्षद आरेंद्र अरोरा, महानगर उपाध्यक्ष अरूण कश्यप समेत अन्य मौजूद रहें। 

एक नजर

बर्तन बनाने वाले कुम्हार - 12

मिट्टी से तैयार आइटम बेचने वाले - 30

chat bot
आपका साथी