बरेली के इस क्षेत्र में खास रहेगी दिवाली, 48 साल बाद कूडे़ के ढेर से मिलेगी राहत

Bakarganj Garbage News बाकरगंज के लोगों के लिए इस बार दिवाली खास होगी। उन्हें करीब 48 साल से लगे कूड़े के ढेर से निजात मिलेगी। नगर निगम दिवाली से पहले वहां कूड़ा निस्तारण प्लांट शुरू करने की तैयारी में है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 01:57 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 01:57 PM (IST)
बरेली के इस क्षेत्र में खास रहेगी दिवाली, 48 साल बाद कूडे़ के ढेर से मिलेगी राहत
बरेली के इस क्षेत्र में खास रहेगी दिवाली, 48 साल बाद कूडे़ के ढेर से मिलेगी राहत

बरेली, जेएनएन। Bakarganj Garbage News : बाकरगंज के लोगों के लिए इस बार दिवाली खास होगी। उन्हें करीब 48 साल से लगे कूड़े के ढेर से निजात मिलेगी। नगर निगम दिवाली से पहले वहां कूड़ा निस्तारण प्लांट शुरू करने की तैयारी में है। इस बाबत महापौर, नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था व अधिकारियों के साथ बैठक की है।

शहर से निकलने वाला सारा कूड़ा वर्षों से बाकरगंज खड्ड में डाला जा रहा है। इस कारण वहां कूड़े के ऊंचे पहाड़ लग गए हैं। वहां पांच लाख टन से अधिक कूड़ा पड़ा हुआ है। वर्षों से कूड़ा पड़ा होने के कारण करीब 80 फीसद मिट्टी बन चुका है। नगर निगम ने बीते दिनों वहां पड़े कूड़े के निस्तारण के लिए प्लांट लगाने शुरू किया। प्लांट लगाने के लिए मशीनें खरीदने और शेड निर्माण का टेंडर निगम ने कर लिया है।

कूड़ा निस्तारण को करीब 1.53 करोड़ रुपये की मशीनें खरीदी गई हैं। मुजफ्फरनगर की स्टैंडर्ड आटो प्राइवेट कंपनी ट्रामल, बेलेस्टिक सेपरेटर, थीठ ग्रेव एसकेवेटर, श्रेडर समेत अन्य मशीनें खरीद कर निगम को देगी। वहां शेड का निर्माण चल रहा है। प्लांट का संचालन मेरठ की ग्रीन अस एनर्जी सौल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी करेगी।

बाकरगंज में वर्षों से पड़े कूड़े के ढेर को हटाने के लिए वहां प्लांट लगाया जा रहा है। यह प्लांट दिवाली से पहले शुरू करा दिया जाएगा। जल्द कूड़े का निस्तारण होगा। अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त

chat bot
आपका साथी