शाहजहांपुर में जिलाध्यक्ष बाेले- इस सामाजिक बुराई को दूर किए बिना साकार नहीं हो सकता पीएम नरेंद्र माेदी का सपना

PM Narendra Modi Dream News शााहजहांपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश वर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का सपना तब तक साकार नहीं हो सकता जब तक भ्रूण हत्या बंद नहीं होंगी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 05:02 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 05:02 PM (IST)
शाहजहांपुर में जिलाध्यक्ष बाेले- इस सामाजिक बुराई को दूर किए बिना साकार नहीं हो सकता पीएम नरेंद्र माेदी का सपना
शाहजहांपुर में जिलाध्यक्ष बाेले- इस सामाजिक बुराई को दूर किए बिना साकार नहीं हो सकता पीएम नरेंद्र माेदी का सपना

शाहजहांपुर, जेएनएन। PM Narendra Modi Dream News : भाजपा जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश वर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का सपना तब तक साकार नहीं हो सकता जब तक भ्रूण हत्या बंद नहीं होंगी। जिलाध्यक्ष नगर में डा. श्रद्धा शर्मा के चिकित्सालय पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के शुभारंभ के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जितना सम्मान महिलाओं को दिया उतना आज तक किसी पार्टी ने नहीं दिया। अभियान की जिला संयोजक शिवा पंडित व सह जिला संयोजका डा. श्रद्धा शर्मा ने भी विचार रखे। इस दौरान नगराध्यक्ष राजीव राठौर, पूर्व चेयरमैन देवेंद्र गुप्ता, डा. अंकुर शर्मा, डा. श्रद्धा शर्मा, सविता वर्मा, अनुज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

भाजपा की ओबीसी मोर्चा कार्यकारिणी गठित

भारतीय जनता ओबीसी मोर्चा की बैठक जिला कार्यालय पर हुई। जिसमे कार्यकारिणी का गठन किया गया। नरेंद्र आचार्य को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया। प्रदीप वर्मा को सह मीडिया प्रभारी, अमन शर्मा, राजीव कश्यप, अमन वर्मा को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया।जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ कश्यप ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर जिला महामंत्री अजय राजपूत, प्रेम शंकर, रामशंकर, अक्षय यादव, बिजेंद्र पटेल, ललित कुमार गंगवार आदि मौजूद रहे।

कृषक दल ने नियुक्त किया विधानसभा प्रभारी

भारतीय कृषक दल की बैठक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुई। जिसमे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित ने कहा कि शाहजहांपुर की सभी विधानसभा में भारतीय कृषक दल अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से असफल हो चुकी है। किसानों का भी उत्पीड़न हो रहा हैं।

उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर खरीदने के बजाय बिचौलियों के माध्यम से खरीदा जा रहा है। इस दौरान विधानसभा प्रभारियों को भी नियुक्त किया गया। मीरानपुर कटरा में रजनीश यादव, जलालाबाद में प्रमोद कुमार यादव जनसेवक, तिलहर में प्रतिपाल सिंह यादव, पुवायां में रामनिवास गौतम, सदर में राजीव सक्सेना व ददरौल से कमलजीत सिंह को प्रभारी बनाया गया है। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी