Bareilly UP Zila Panchayat Chunav 2021 : बरेली में भाजपा ने खोले जिला पंचायत अध्यक्ष पद के पत्ते, रश्मि पटेल को किया प्रत्याशी घोषित

Bareilly UP Zila Panchayat Chunav 2021 बरेली में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के भाजपा ने दावेदार की घोषणा कर दी। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह गुरुवार की शाम रश्मि पटेल के नाम पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 07:19 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 05:52 PM (IST)
Bareilly UP Zila Panchayat Chunav 2021  : बरेली में भाजपा ने खोले जिला पंचायत अध्यक्ष पद के पत्ते, रश्मि पटेल को किया प्रत्याशी घोषित
District Panchayat President Chunav News : निर्दलीय और बसपा समर्थित निर्वाचित सदस्यों के साथ गोवा की सैर पर देवर

बरेली, जेएनएन। Bareilly UP Zila Panchayat Chunav 2021 : बरेली में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के भाजपा ने दावेदार की घोषणा कर दी। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह गुरुवार की शाम रश्मि पटेल के नाम पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी। गौरतलब है कि रश्मि पटेल का नाम दावेदारों की दौड़ में सबसे आगे चल रहा था। रश्मि पटेल को जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए भाजपा समर्थित निर्वाचित 13 सदस्यों के इतर 18 और सदस्यों का समर्थन चाहिए।

उनके देवर प्रशांत पटेल 14 निर्दलीय और छह बसपा समर्थित निर्वाचित सदस्यों के साथ मुंबई और गोवा की सैर पर हैं। इस दौड़ मेंं दूसरे नंबर पर रेखा पटेल मानी जा रही थी। वही हाईकमान को भेजे गए पैनल में शामिल तेजस्वरी देवी ने दावा पहले ही छोड़ दिया था। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा के अनुसार लखनऊ से आए भाजपा नेताओं ने घोषणा कर दी है।

गौरतलब है कि रश्मि पटेल का नाम चुनाव बाद नाम घोषित होने के पहले ही एक रिसार्ट में पार्टी देने पर सुर्खियों में आया था। जिसमेंं उन्होंने निर्दलीय व राजनीतिक दलाें के निर्वाचित सदस्यों काे आमंत्रित किया था, इसके साथ ही उनसे चुनाव मेें समर्थन की मांग रखी थी।आपको बता दे कि भाजपा की तरफ से सिर्फ रश्मि पटेल ने ही नामांकन पर्चे खरीदे हैं।जबकि नामांकन की आखिरी तारीख 26 जून रखी गई है।

chat bot
आपका साथी