बरेली में कांग्रेस अल्पसंंख्यक के जिलाध्यक्ष का सपा पर निशाना, बोले - भाजपा से साठगांंठ दर्शाती है आजम खां पर सपा की खामोशी

District Congress News आजम खां पर समाजवादी पार्टी की खामोशी भाजपा से साठगांठ का हिस्सा दर्शाती है। सपा जब आजम की नहीं हुई तो आम मुसलमान की क्या होगी। सपा की मुस्लिम राजनीति का बड़ा चेहरा रामपुर लोकसभा सांसद आजम खान है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 09:56 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 01:46 PM (IST)
बरेली में कांग्रेस अल्पसंंख्यक के जिलाध्यक्ष का सपा पर निशाना, बोले - भाजपा से साठगांंठ दर्शाती है आजम खां पर सपा की खामोशी
बरेली मे कांग्रेस का सपा पर निशाना, बोले - आजम खां पर सपा की खामोशी दर्शाती है भाजपा से साठगांठ

बरेली, जेएनएन। District Congress News : आजम खां पर समाजवादी पार्टी की खामोशी भाजपा से साठगांठ का हिस्सा दर्शाती है। सपा जब आजम की नहीं हुई तो आम मुस्लमान की क्या होगी। सपा की मुस्लिम राजनीति का बड़ा चेहरा रामपुर लोकसभा सांसद आजम खान 26 फरवरी से जेल की सलाखों के पीछे एक वर्ष हो गया है। समाजवादी पार्टी पर यह निशाना बरेली जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष जुनैद हुसैन ने कार्यालय पर आयोजित एक बैठक के दौराना साधा।  

जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग कार्यालय पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि आजम खां पर किताब चोरी, बकरी, भैंस चोरी व मारपीट जैसे मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आजम को जेल से रिहा न कराना दोनों पार्टियों के बीच की साठगांठ को साफ दर्शाता है। सपा आरएसएस की बी टीम के रूप में काम कर रही है।

प्रदेश सचिव असलम चौधरी ने कहा कि सपा अल्पसंख्यक वोट पर तीन से चार बार सत्ता में आई है। आज उसी समाज की उपेक्षा की जा रही है और भाजपा से सीख लेकर उनकी गोद मे बैठकर काम कर रही है। इस मौके पर प्रदेश सचिव जाबिर जैदी, सर्वत हाशमी, अनीस सकलैनी, मोबीन कुरैशी, सलमान कुरैशी, मुश्ताक गद्दी, टोनु बक्शी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी