बानखाना में दो समुदायों के बीच विवाद, पथराव के बाद फायरिग

जेएनएन, बरेली: प्रेमनगर के बानखाना में देर रात दो समुदायों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। जि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 05:20 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 05:20 AM (IST)
बानखाना में दो समुदायों के बीच विवाद, पथराव के बाद फायरिग
बानखाना में दो समुदायों के बीच विवाद, पथराव के बाद फायरिग

जेएनएन, बरेली: प्रेमनगर के बानखाना में देर रात दो समुदायों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों से दर्जनों लोग सामने आ गए। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ। जिसमें कई लोग घायल हो गए। सीओ सिटी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

बानखाना में दो सम्प्रदाय के गुटों में कई सालों से रंजिश चली आ रही है। मंगलवार देर रात एक गुट शराब पी रहा था। इसी दौरान दूसरे गुट के युवक को देख गाली गलौज कर दी। जिसके बाद दोनों सम्प्रदाय के गुटों से दर्जनों लोग आमने-सामने आ गए और नोकझोंक शुरू हो गई। आरोप है कि दोनों गुटों की तरफ से मारपीट शुरू हो गई। जिसके बाद भगदड़ मच गई।

आरोप है इसी दौरान दोनों पक्षों से पथराव शुरू हो गया और खुराफातियों ने जमकर तमंचे से फायरिग की। फायरिग के बाद लोग अपने घरों में दुबक गए। इसी दौरान किसी ने बवाल के सूचना पुलिस को दी तो सीओ प्रथम दिलीप सिंह कई थानों की फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तबतक खुराफाती भाग चुके थे। जिसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली।

इस दौरान कई खुराफातियों के नाम पता चले तो पुलिस ने देर रात उनके घरों में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिले। हालांकि दो सम्प्रदाय का मामला देखते हुए गली में पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस की माने तो एक साल पहले भी दोनों गुटों में मारपीट, पथराव और फायरिग हुई थी।

वर्जन

दो पक्षों में पुरानी रंजिश है। पहले भी इनमें विवाद हो चुका है। खुराफातियों की तलाश की जा रही है।

रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

chat bot
आपका साथी