Dial 112 Honour News : सड़क पर सुरक्षित प्रसव कराने वाली महिला पुलिसकर्मी काे किया सम्मानित, बचाई थी गर्भवती महिला की जान

Dial 112 Honour News सड़क पर सुरक्षित प्रसव कराकर महिला और उसके नवजात बच्चे की जान बचाने वाली पीआरवी महिला पुलिस कर्मी को एसपी ने सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्हाेंने अन्य पुलिसकर्मियों को भी पूरी निष्ठा से ड्यूटी करने के लिए जागरूक किया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 05:01 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 05:01 PM (IST)
Dial 112 Honour News : सड़क पर सुरक्षित प्रसव कराने वाली महिला पुलिसकर्मी काे किया सम्मानित, बचाई थी गर्भवती महिला की जान
Dial 112 Honour News : सड़क पर सुरक्षित प्रसव कराने वाली महिला पुलिसकर्मी काे किया सम्मानित

 बरेली, जेएनएन। Dial 112 Honour News : सड़क पर सुरक्षित प्रसव कराकर महिला और उसके नवजात बच्चे की जान बचाने वाली पीआरवी महिला पुलिस कर्मी को एसपी ने सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्हाेंने अन्य पुलिसकर्मियों को भी पूरी निष्ठा से ड्यूटी करने के लिए जागरूक किया। गाैरतलब है कि डायल 112 की महिला सिपाही ने गर्भवती महिला और उसके बच्चे की जान की बचाई थी।

तांत्रिक ने दी थी सलाह

जलालाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के चार बेटियां है। बेटे की चाहत में महिला के पति ने एक तांत्रिक से संपर्क साधा। तो उसने सलाह दी कि यदि स्थान बदलकर प्रसव कराया जाए तो बेटा होगा। ऐसे में महिला का पति 26 जुलाई को परिवार समेत पीलीभीत जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र जा रहा था।

बेटी काे दिया था जन्म 

रोडवेज बस स्टैंड रेलवे क्रासिंग के पास महिला के प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ऐसे में स्वजन ने महिला को सड़क किनारे बैठा दिया। संपर्क करने पर पीआरवी 1344 मौके पर पहुंची। कांस्टेबल बिंटू पुष्कर ने महिला की सास की मदद से सड़क पर ही सुरक्षित प्रसव कराया था। महिला ने बेटी को जन्म दिया था।

हड़ताल के चलते उस दिन एंबुलेंस भी नहीं मिली थी।ऐसे में महिला व उसकी बेटी को डायल 112 से ही अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को एसपी एस आनंद ने बिंट पुष्कर को अपने कार्यालय में बुलाकर सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी