Bareilly Madhinath News : बरेली के मढ़ीनाथ में बिगड़े हालात, दर्द दे रहे पथरीले रास्ते, डरा रहा जलभराव

Bareilly Madhinath News शहर के वार्ड 25 मढ़ीनाथ मात्र पांच कालोनियों में समाहित है। पहले से कुछ सुधार हुआ लेकिन समस्याएं अब भी बरकरार हैं। मुख्य मार्ग पथरीला है और नाला कई जगह कच्चा है। दूसरा मुख्य मार्ग भी गड्ढों से भरा हुआ है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 10:46 AM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 10:46 AM (IST)
Bareilly Madhinath News : बरेली के मढ़ीनाथ में बिगड़े हालात, दर्द दे रहे पथरीले रास्ते, डरा रहा जलभराव
Bareilly Madhinath News : बरेली के मढ़ीनाथ में बिगड़े हालात, दर्द दे रहे पथरीले रास्ते, डरा रहा जलभराव

बरेली, जेएनएन।Bareilly Madhinath News : शहर के वार्ड 25 मढ़ीनाथ, मात्र पांच कालोनियों में समाहित है। पहले से कुछ सुधार हुआ लेकिन समस्याएं अब भी बरकरार हैं। मुख्य मार्ग पथरीला है और नाला कई जगह कच्चा है। दूसरा मुख्य मार्ग भी गड्ढों से भरा हुआ है। सबसे बड़ी समस्या खाली प्लाटों पर जलभराव व कूड़ा फेंकने की है। रविवार को जागरण आपके द्वार अभियान के तहत दैनिक जागरण की टीम वार्ड में पहुंची तो जनसमस्याओं से रूबरू हुई। पेश है एक रिपोर्ट...।

12 फीट का रोड व प्लाट में भीषण जलभराव

पुलिस चौकी के पीछे भूपराम परिवार के साथ रहते हैं। उनका सबसे किनारे का मकान है, इसके बाद कई प्लाट खाली पड़े हैं। बीच में करीब 12 फीट का रास्ता भी है। आसपास के घरों का और बारिश का पानी वही इकट्ठा हो गया है। भूपराम के मकान की चारदीवारी नहीं होने के कारण अक्सर लोग पानी में गिर रहे हैं। इससे हर वक्त खतरा बना हुआ है।

गड्ढा बन गई गली, नहीं हो रही जल निकासी 

पुलिस चौकी के पीछे रामगंगा मंदिर के पास कई सड़कें बन गई हैं। हालांकि दो सड़कें अब भी पुरानी हैं और अब काफी नीची हो गई हैं। इससे घरों का पानी निकल नहीं पा रहा। इस वजह से गंदगी व दुर्गंध के साथ मच्छर पनपने का भी खतरा बना है।

नाला बना अधूरा, खराब कर रहा मुख्य मार्ग 

मढ़ीनाथ पुलिया से पुलिस चौकी होते हुए संत कृपाल आश्रम को जाने वाला मुख्य मार्ग काफी पथरीला है। सीसी टाइल्स कई जगह से उखड़ व घिस गई हैं। रोड के किनारे पर बना नाला भी बीच में कई जगह कच्चा है। इस कारण नाले का पानी आने से सड़क खराब हो रही है।

पानी की लाइन डालने के बाद सड़क टूटी

मढ़ीनाथ पुलिया से मां पूर्णागिरी मंदिर तक जाने वाली सड़क पर कुछ समय पहले वाटर लाइन पड़ी थी। बाद में इस पर मिट्टी डाल दी गई, जिससे सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं। यह रास्ता बंशीनगलाा, अशोक नगर, शिव नगर का जाने का प्रमुख मार्ग है। बंशी नगला में अशोक टेलर वाली गली में काफी पानी भरता है।

- आसपास की सड़क बन गई है। बीच में गली नीची होने के कारण वहां घरों का पानी भरता है। इससे लोग परेशान है। श्याम

- गली में छोटा टुकड़ा बनने से रह गया है। दो गलियाें में पानी भर रहा है। पानी में मच्छरों के पनपने का डर है। राजीव कुमार पाठक

- हमारे घर के पास खाली प्लाट व रास्ते पर तीन से चार फीट पानी भरा रहता है। इससे लोगों के लिए खतरा है। जशोदा

- मुख्य मार्ग पर काफी गड्ढे हो गए हैं। यहां पैदल चलने वालों को ठोकरें लगती हैं। जलभराव भी होता है। आदित्य सक्सेना

- पार्क में सुंदरीकरण का काम अधूरा पड़ा है। उसके अलावा सफाई भी रोजाना होती है। कूड़ा भी उठाया जाता है। डा. रामप्रकाश उपाध्याय

- अशोक नगर वाले रोड पर कुछ समय पहले पानी की लाइन पड़ी थी। उसके बाद से सड़क के हाल खराब हैं। नितिन ओझा

- सफाई व्यवस्था ठीक नहीं चल रही है। कर्मचारी खानापूरी कर चला जाता है। सड़क भी टूटी हुई है। विवेक शर्मा

वार्ड एक नजर

वार्ड संख्या - 25

वार्ड नाम - मढ़ीनाथ

वोटर - 12 हजार

आबादी - 35 हजार

मुहल्ले - पांच

सफाई कर्मचारी - 25 (ठेके पर)

स्ट्रीट लाइटें - 70 फीसद

डोर टू डोर व्यवस्था - 60 फीसद

वार्ड में अब तक 34 सड़कें बन चुकी हैं। वार्ड में एक दर्जन सड़कें बन रही हैं। दो सड़कों के लिए एस्टीमेट तैयार हो चुका है। सुदामा नगरी में स्वामी विवेकानंद पार्क बनवाया है, अब सुंदरीकरण होना है। सफाई व्यवस्था, पथ प्रकाश, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन आदि व्यवस्थाएं चल रही हैं। मुनेंद्र सिंह, पार्षद

मढ़ीनाथ में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। अब तक कई कच्ची गलियों को पक्का किया गया है। वार्ड में कई सड़कों के निर्माण कार्य चल रहे हैं। जो काम बचे हैं, टेंडर प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद उसे भी करा लिया जाएगा। वीके सिंह, मुख्य अभियंता, नगर निगम

chat bot
आपका साथी