बरेली में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर कसा तंंज, बोले- 2022 के लिए देख रहे मुंगेरी लाल के हसीन सपने

Deputy CM Keshav Prasad Maurya News आगरा का दौरा करने के बाद 416.78 करोड़ की परियोजनाओ का किया शिलान्यास करने बुधवार को बरेली आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए तंज कसा।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 06:20 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 06:20 PM (IST)
बरेली में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर कसा तंंज, बोले- 2022 के लिए देख रहे मुंगेरी लाल के हसीन सपने
बरेली में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर कसा तंंज

बरेली,जेएनएन। Deputy CM Keshav Prasad Maurya News: आगरा का दौरा करने के बाद 416.78 करोड़ की परियोजनाओ का किया शिलान्यास करने बुधवार को बरेली आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए तंज कसा। उन्होंने 2022 में योगी आदित्य नाथ मुख्यमंत्री का चेहरा होने के सवाल पर कहा भाजपा लोक तांत्रिक पार्टी है, कोई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नही। संसदीय बोर्ड तय करेगा।उन्होंने कहा कि 2022 के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे है।

उन्होंने कहा राम मंदिर की भूमि को लेकर देशद्रोही सक्रिय है। राम सेवको पर गोली चलाने वाले साजिश कर रहे है। राहुल और प्रियंका जो राम को काल्पनिक बता रहे थे, उन्हें अब राम मन्दिर की चिंता है।बरेली सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने 416.78 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा जनप्रतिनिधियों ने 500 करोड़ की और परियोजना की मांग की है, जोकि मैं बरेली को देकर जाऊंगा।

उन्होंने कहा राम मंदिर की भूमि को लेकर देशद्रोही सक्रिय है। राम सेवको पर गोली चलाने वाले साजिश कर रहे है। राहुल और प्रियंका जो राम को काल्पनिक बता रहे थे, उन्हें अब राम मन्दिर की चिंता है।योगी आदित्यनाथ 2022 में मुख्यमंत्री का चेहरा होने के सवाल पर बोले कि भाजपा लोक तांत्रिक पार्टी है, कोई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नही। संसदीय बोर्ड तय करेगा।उन्होंने कहा कि 2022 के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे है। 

chat bot
आपका साथी