उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, राममंदिर पर अफवाह फैलाने वाले रामद्रोही

Deputy CM Keshav Prasad Maurya in Bareilly उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बरेली दौरे में राममंदिर निर्माण की भूमि मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा दो दिन से अफवाहें फैलाई जा रही है। ऐसे लोग रामद्रोही है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 03:45 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 03:45 PM (IST)
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, राममंदिर पर अफवाह फैलाने वाले रामद्रोही
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बरेली दौरे में राममंदिर निर्माण की भूमि मुद्दे पर विपक्ष को घेरा।

बरेली, जेएनएन। Deputy CM Keshav Prasad Maurya in Bareilly : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बरेली दौरे में राममंदिर निर्माण की भूमि मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा दो दिन से अफवाहें फैलाई जा रही है। ऐसे लोग रामद्रोही है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने पिता से क्यों नहीं पूछते कि निहत्थे रामसेवकों पर गोलियां क्यों चलवाईं। 2022 के चुनाव को लेकर वो मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं।

राममंदिर में घोटाला बताने वाले राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा को आज राममंदिर की चिंता सता रही है। उन्हें विश्वासन नहीं हो रहा, जबकि उन्होंने प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को नकारते हुए उन्हें काल्पनिक माना था। दो दिन से अफवाह फैला रहे हैं कि राम मंदिर बनाने में घोटाला हो गया है। उन्होंने कहा दुष्प्रचार करने वालों से सावधान रहें। विदेश और देश की कई शक्ति प्रधानमंत्री को कमजोर करने का एजेंडा चला रही हैं।

भाजपा में हर कार्यकर्ता उपमुख्यमंत्री : उन्होंने दावा किया कि 2022 के चुनाव में भाजपा 300 से अधिक सीटों से दोबारा सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि ये अखिलेश यादव की सरकार नहीं है। जिसमें पुलिस प्रशासन के दुरुपयोग की राजनीति की जाती हो। मैं उप मुख्यमंत्री हूं.. भाजपा सरकार में हमारा हर कार्यकर्ता उपमुख्यमंत्री है। इन्हीं कार्यकर्ताओं के बदौलत 2020 में 2014 का इतिहास दोहराएंगे। कार्यकर्ता की समस्या को अनसुना करने की कोई हिम्मत न करें।

सौ फुटा मार्ग का नया नाम केसर सिंह होगा : मंच से उपमुख्यमंत्री के साथ आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक डॉ. अरुण कुमार, राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, धर्मपाल सिंह, छत्रपाल गंगवार, बहोरन लाल मौर्य, डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. श्याम बिहारी, महापौर डॉ. उमेश गौतम, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा, बरखेड़ा विधायक, पूरनपुर के विधायक के साथ बटन दबाकर बरेली को आठ अरब की परियोजनाओं की सौगात दी। सर्किट हाउस के मंच से उन्होंने 3.83 अरब की 75 परियोजनाओं का लोकार्पण और 4.16 अरब की 233 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। कोविड संक्रमण से जान गंवाने वालों में शामिल नवाबगंज के विधायक केसर सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने सौ फुटा मार्ग का नया नाम केसर सिंह करने की घोषणा की।

chat bot
आपका साथी