नगर निगम कार्यकारिणी के उपसभापति पर दुकान कब्जा कराने का आरोप

नगर निगम कार्यकारिणी के उपसभापति संजय राय पर दुकान पर कब्जा करने का आरोप लगा है। मामला किला के कोल बलान जकाती का है। दुकान मालिक राजीव कुमार शर्मा ने डायल 112 को सूचना दी कि उनकी दुकान पर उपसभापति द्वारा अवैध कब्जा कराया जा रहा है।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 04:30 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 04:30 PM (IST)
नगर निगम कार्यकारिणी के उपसभापति पर दुकान कब्जा कराने का आरोप
दुकान पर उपसभापति द्वारा अवैध कब्जा कराया जा रहा है।

 बरेली, जेेएनएन।  नगर निगम कार्यकारिणी के उपसभापति संजय राय पर दुकान पर कब्जा करने का आरोप लगा है। मामला किला के कोल बलान जकाती का है। दुकान मालिक राजीव कुमार शर्मा ने डायल 112 को सूचना दी कि उनकी दुकान पर उपसभापति द्वारा अवैध कब्जा कराया जा रहा है। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी चार दुकानें हैं। एक दुकान चाहबाई का रहने वाला विमल कुमार सक्सेना किराए पर लिए हुए था जिसे वह काफी समय पहले खाली कर चुका था। गुरुवार देर रात वह अचानक उपसभापति के साथ पहुंचा और ताले तोड़ दिए। इसका विरोध किया तो दुकान खुद की होने की बात कहने लगा। इसी पर विवाद बढ़ा। आरोप है कि इस दौरान उपसभापति आरोपित विमल कुमार सक्सेना का पक्ष लेने लगे। किला पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पीड़ित ने मामले में उपसभापति व विमल कुमार सक्सेना के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं इस मामले में उपसभापति संजय राय का कहना है कि वह जनप्रतिनिधि है। विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। उनका इस प्रकरण से कोई लेना देना नहीं है। गढ़ी चौकी इंचार्ज अजय शुक्ला ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी