गांव में मिलेगी तैनाती, सूने रहेंगे नगर के स्कूल

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी स्कूलों में 69000 पदों के सापेक्ष हुई 31277 सहायक शिक्षकों की भर्ती के बाद अब उन्हें स्कूल आवंटन किया जाएगा। उनकी तैनाती ग्रामीण क्षेत्र के प्राइमरी स्कूलों में की जाएगी। सबसे पहले बंद फिर एक स्कूलों का विकल्प दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 02:32 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 02:32 AM (IST)
गांव में मिलेगी तैनाती, सूने रहेंगे नगर के स्कूल
गांव में मिलेगी तैनाती, सूने रहेंगे नगर के स्कूल

बरेली, जेएनएन : बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी स्कूलों में 69,000 पदों के सापेक्ष हुई 31,277 सहायक शिक्षकों की भर्ती के बाद अब उन्हें स्कूल आवंटन किया जाएगा। उनकी तैनाती ग्रामीण क्षेत्र के प्राइमरी स्कूलों में की जाएगी। सबसे पहले बंद, फिर एक स्कूलों का विकल्प दिया जाएगा। यह प्रक्रिया 26 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर दिया है। हालांकि इस भर्ती प्रक्रिया के बाद भी नगर क्षेत्र के स्कूल शिक्षकों की कमी से जूझते रहेंगे। बरेली के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती से मेरिट के आधार पर 712 पदों के लिए 14 और 15 अक्टूबर को काउंसिलिग हुई थी। 16 अक्टूबर को 658 को नियुक्ति पत्र भी जारी किए गए। बीते शनिवार को इन सभी को बीएसए कार्यालय में कार्यभार भी ग्रहण करा दिया गया था। अब उन्हें स्कूल आवंटन किया जाएगा। बीएसए विनय कुमार ने बताया कि किसी भी स्कूल में आरटीई के मानकों के विपरीत कोई तैनाती नहीं की जाएगी। सभी को ग्रामीण इलाके के स्कूल ही आवंटित किए जाएंगे। पहचान पत्र के साथ आना अनिवार्य : बीएसए ने बताया कि स्कूल आवंटन की काउंसिलिग के समय नव नियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को अपने वैधानिक पहचान पत्र के साथ स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है। अन्यथा स्कूल आवंटन नहीं किया जाएगा। ये है समय सारिणी -स्कूल आवंटन के लिए काउंसिलिग : 26 से 28 अक्टूबर -नवनियुक्त शिक्षकों को स्कूल आवंटन : 29, 30 अक्टूबर -शिक्षकों द्वारा स्कूलों में कार्यभार ग्रहण करना : 31 अक्टूबर से 3 नवंबर एक शिक्षक या शिक्षा मित्रों के भरोसे नगर के स्कूल शिक्षक भर्ती के बाद ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों को फिर नए शिक्षक मिल जाएंगे। लेकिन नगर क्षेत्र के स्कूलों की स्थिति जस की तस बनी रहेगी। यहां कई स्कूल ऐसे हैं जो एक शिक्षक या शिक्षा मित्रों के भरोसे चल रहे हैं। एक शिक्षक कई-कई क्लास पढ़ा रहे हैं। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री हरीश बाबू शर्मा का कहना है कि नगर में कई साल से भर्ती बंद है। 2011 में कुछ शिक्षकों के तबादले नगर के स्कूलों में किए गए थे। अब वो भी बंद हैं। लगातार शिक्षक रिटायर होते जा रहे। लेकिन शासन नगर क्षेत्र में भर्ती नहीं कर रहा है।

chat bot
आपका साथी